'मुंडन तो करवा लिया, अब बाल कहां से लाएं': रणवीर सिंह
रणवीर सिंह बड़े डेडिकेटेड एक्टर हैं ये तो उन्होंने मुंडन करवा कर साबित कर दिया लेकिन अब ये बाल ही उनकी डेट्स का जंजाल बन गए हैं। रणवीर ने अभी हाल ही में ज़ोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो का शूट पूरा किया है।
इसके बाद उन्होंने बाल मुंडवाए और शुरू कर दी संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी का शूट। लेकिन यहीं से आ गया कहानी में ट्विस्ट। अब ज़ोया की दिल धड़कने दो के कुछ सीन में आ गई कुछ दिक्कतें और उन्हें करना है री शूट।
पर संजय लीला भंसाली ने सख्त ऑर्डर दिया है कि रणवीर अपना लुक कतई नहीं चेंज करेंगे। रणवीर ने तो वैसे सारा काम निबटा कर ही ये काम शुरू किया लेकिन अगर प्रॉब्लम आ ही गई है तो सुलझानी भी तो पड़ेगी। हमारा सवाल तो यही है कि अब रणवीर कहां से लाएंगे बाल???
ranveer singh anushka sharma dil dhadakne do bajirao mastani sanjay leela bhansali zoya akhtar ज़ोया अख्तर बाजीराव मस्तानी संजय लीला भंसाली अनुष्का शर्मा रणवीर सिंह ranveer bald


Click it and Unblock the Notifications
