Oops: 'नखरीले' रणवीर को करता है परिणीति को किस करने का मन!
रणवीर सिंह का मन बहुत चंचल है। लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल में उनके चंचल रोमांस को तो सबने देखा ही था। इधर परिणीति के अति रैंडम चंचल मन ने शुद्ध देसी रोमांस में बहुत रायता फैलाया था। अब तो ऐसे चंचल मन एक साथ मिल जाएं तो परदे पर कमाल तो होगा ही। किल दिल के गाने सजदे ये यह केमिस्ट्री दिखी भी।
अब किल दिल का दूसरा गाना नखरीले भी रिलीज़ हो गया है। और इसी के साथ रिलीज़ हुआ फिल्म का एक डायलॉग। सीन में परिणीति और रणवीर एक स्विमिंग पूल में दिख रहे हैं और रणवीर कहते हैं ककककिस करने का मन कर रहा है। अब क्या करें ओ लेडीज़ रणवीर हैं आदत से मजबूर।
लेकिन हमारी चिंता ये है कि दीपिका पादुकोण कहां हैं? हालांकि उन्हें डरने की ज़्यादा ज़रूरत नहीं है। राम लीला में जो केमिस्ट्री उन्होंने रणवीर के साथ दिखाई है उसे करने के लिए भी बोल्ड होना चाहिए। वैसे भी बाजीराव की मस्तानी बनकर वो रणवीर का दिल किल करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications
