गंगूबाई काठियावाड़ी से आलिया भट्ट का लुक देख दीवाने हुए रणवीर सिंह, कर डाला ये बड़ा काम!
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज डेट और इसके टीजर को लेकर फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब उनका ये इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि एक धमाकेदार पोस्टर के साथ आलिया भट्ट ने इसका ऐलान कर दिया है। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली की ये धमाकेदार फिल्म 30 जुलाई 2021 को रिलीज होगी जिसका टीजर आज रिलीज होने वाला है।
जैसे ही आलिया भट्ट का ये पोस्टर सामने आया फैंस काफी खुश हैं और रणवीर सिंह भी खुद को नहीं रोक सके। दरअसल रणवीर सिंह ने आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का ये लुक सोशल मीडिया पर साझा करते हुए रिएक्शन दिया है। हालांकि उन्होने कैप्शन तो नहीं लिखा लेकिन आलिया भट्ट के साथ साथ उन्होने संजय लीला भंसाली को टैग किया है। रणवीर सिंह काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं।
अमिताभ बच्चन ने एक पोस्टर में दिखाए तीन फिल्मों के लुक्स, सोशल मीडिया पर किया धमाका!


Click it and Unblock the Notifications