अमिताभ बच्चन ने एक पोस्टर में दिखाए तीन फिल्मों के लुक्स, सोशल मीडिया पर किया धमाका!
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने करियर के इस पड़ाव पर भी लगातार काम कर रहे हैं और एक से बढ़कर धमाकेदार प्रोजेक्ट्स से वो जुड़े हुए हैँ। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जिसमें वो कई अलग अलग लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अपनी आने वाली तीन फिल्मों के लुक्स साझा किए हैं जो कि फैंन के द्वारा बनाया है।
अमिताभ बच्चन ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया है और एक कैप्शन लिखा है। अमिताभ बच्चन लिखते हैं कि.. 'चेहरे, झुंड और ब्रह्मास्त्र हैं कुछ आने वाले पल। जल्द शुरु होंगे कुछ और फूटेंगे नारियल।'

अमिताभ बच्चन ने जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की फैंस इसको काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट में उनकी तारीफ कर रहे हैँ। एक फैन ने लिखा है कि.. 'आपकी प्रत्येक फ़िल्म अनमोल है।
आपके अभिनय और आपकी कला ने भारतीय सीनेमाँ जगत का मान बढ़ाया है। इन फ़िल्मों का इंतेज़ार रहेगा।' इसके अलावा कुछ ऐसे भी लोग हैं जो इन पोस्टर्स पर अमिताभ बच्चन को ट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं।
उनका कहना है कि आप किसानों और पेट्रोल पर भी कुछ बोला करो। अमिताभ बच्चन अपनी जनरेशन के अकेले सुपरस्टार हैं जो कि इस समय चर्चा में हैं और लगातार अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications