अब क्रिसमस पर भी रिलीज नहीं होगी रणवीर सिंह की '83 द फिल्म'? सामने आई नई रिलीज डेट!
अभिनेता रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 83 द फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह समेत कई कलाकार काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर इस समय खबर सामने आई था कि फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी लेकिन अब जो खबर सामने आई है वो फिर से रणवीर के फैंस के लिए काफी बुरी साबित होने वाली है।
पता चला है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है और फिल्म के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। पता चला है कि सुपरस्टार की फिल्म अब क्रिसमस पर नहीं बल्कि साल 2021 में रिलीज होगी लेकिन रिलीज डेट को लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। इस फिल्म में सुपरस्टार कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और फिल्म 1983 विश्व कप पर आधारित है।
राजकुमार राव के छलांग पोस्टर को साझा कर अजय देवगन ने लिखी ये बात, कल रिलीज होगा पहला गाना


Click it and Unblock the Notifications