रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी का नया प्रोजेक्ट, सर्कस एक्टर बोले, 'जोरदार एक्शन सीन के लिए रोहित सर बेकरार थे'
बढ़ा-चढ़ा कर न कहा जाए, तो भी रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह का गठबंधन हमेशा ऐतिहासिक सिद्ध हुआ है। ब्लॉकबस्टर 'सिम्बा' से लेकर रणवीर द्वारा प्रचारित एक नूडल ब्रांड के अग्रणी विज्ञापनों तक रोहित ने रणवीर को उनके करियर की कई यादगार उपलब्धियां दिलाई हैं। यह जोड़ी एक बार फिर एक ऐसा विज्ञापन बनाने के लिए साथ आई है, जो प्रचार-जगत में एक्शन के नए मापदंड स्थापित करेगा।
अपने ग्रांड स्केल और दिल की धड़कनें बढ़ाने वाले एक्शन सीक्वेंस के लिए मशहूर रोहित ने एक इंस्टैंट नूडल कंपनी के इस विज्ञापन का निर्माण करने से लेकर डाइरेक्शन तक का पूरा कार्यभार संभाला है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने एक दर्शनीय शाहकार रच दिया है!
रणवीर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं और बताते हैं, "रोहित सर और मैं इस हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग शुरू करते वक्त बेहद खुश थे। रोहित सर ने मुझसे मजाक-मजाक में ही कहा था कि उनको काफी समय से एक ऐसा जोरदार एक्शन सीक्वेंस शूट करने की खुजली हो रही थी, जिसमें कारें उड़ाई जा रही हों और बंदूकें दनादन चल रही हों। मुझे लगा कि जैसे उन्होंने मेरे मन की बात छीन ली है।"


Click it and Unblock the Notifications











