शूटिंग से पहले ‘टाइगर 3’ का गुपचुप मुहूर्त, पूजा में शामिल हुए सलमान, कैटरीना और विलेन इमरान हाशमी- डिटेल!
सलमान खान की टाइगर 3 लगातार चर्चा में हैं। मार्च में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी, फिर जल्द ही फैंस को टाइगर फिल्म फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म देखने को मिलेगी। टाइगर 3 की शूटिंग से पहले सलमान खान शाहरुख खान की पठान के लिए शूट करेंगे। दोनों की ये फिल्में यशराज फिल्म्स बैनर तले बन रही हैं। एक बार फिर सलमान और शाहरुख साथ में फैंस को साथ में देखने को मिलेंगे।
वहीं अब लेटेस्ट खबरें ये सामने आ रही हैं कि गुरुवार को टाइगर 3 की शूटिंग से पहले फिल्म के लिए यशराज ऑफिस में पूजा रखी गई। वाईआरएफ की प्रथा के अनुसार आयोजित एक पारंपरिक पूजा में सलमान खान, कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी पहुंचे। उनके अलावा फिल्म निर्देशक मनीष शर्मा भी दिखे। इस मौके पर सलमान खान और शाहरुख खान की गाड़ियां भी यशराज ऑफिस के बाहर नजर आई।

दरअसल पठान के लिए सलमान खान और शाहरुख खान यशराज फिल्म्स के स्टूडियो आए। इस दौरान दोनों की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं। सलमान खान ने पठान के सिलसिले में मुलाकात की और बताया तो ये भी गया है कि दोनों ने करीब 1 घंटे तक साथ में टाइम भी स्पेंड किया। पठान को लेकर बातचीत के बाद सलमान खान फिर टाइगर 3 के लिए आयोजित पूजा में शामिल हुए। जिसके लिए कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी को इनवाइट किया गया। इस पूजा में सिर्फ अहम लोगों को ही शामिल किया गया।

‘टाइगर 3’का गुपचुप मुहूर्त
बताया जा रहा है कि टाइगर 3 के लिए शूटिंग से पहले जो पूजा रखी गई उसकी जानकारी किसी को नहीं थी। गुपचुप ही सभी तैयारियां हुईं, इसकी जानकारी कैटरीना और इमरान हाशमी को भी ऐन मौके पर दी गई थी।

यशराज फिल्म्स YRF के 50 साल
यशराज फिल्म्स (Yash Raj Films) के 50 साल के मौके पर YRF कुछ बड़ी बॉलीवुड फिल्मों का श्री गणेश करने जा रहा है। पठान से लेकर टाइगर 3, अक्षय कुमार संग पृथ्वीराज,रणवीर सिंह के साथ जयेशभाई जोरदार, समेत कई फिल्में वह लेकर आ रहे हैं।

टाइगर 3 और पठान को बड़े पैमाने पर बना रहे
यशराज फिल्म्स इस बार सलमान खान की टाइगर 3 और शाहरुख खान की पठान को बड़े पैमाने पर बनाने जा रही है। शानदार विजुअल, बढ़िया कास्टिंग और मेगा बजट इन फिल्मों पर खर्च किया जा रहा है।

सलमान खान का जलवा
पठान में भी सलमान खान का जलवा देखने को मिलेगा। इसके लिए शाहरुख और सलमान ने कमर कस ली है। सालों के बाद एक बार फिर पर्दे पर दोनों स्टार नजर आएंगे।

इमरान हाशमी का दिखेगा जलवा
इन दिनों इमरान हाशमी बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। वह नई नई फिल्मों से फैंस को इंप्रेस कर रहे हैं, इन दिनों इमरान ने अपने एक्शन वाले अवतार से खुश कर दिया है। टाइगर 3 में वह सलमान खान के अपोसिट विलेन बनकर धमाल मचाते नजर आएंगे।

टाइगर 3 के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान खान
बिग बॉस 14 के दौरान सलमान खान ने बताया था कि वह पठान, फिर टाइगर 3 और इसके बाद कभी ईद कभी दिवाली फिल्म की शूटिंग करेंगे। उनका आने वाले 8 महीने के लिए प्लान फिक्स हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications











