'गुंडे' रणवीर की अस्पताल से छुट्टी ,घर पर करेंगे 15 दिन बेड रेस्ट
इससे पहले रणवीर सिंह ने अपने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया था जिन्होंने रणवीर सिंह के लिए ऊपरवाले से दुआ मांगी थी। रणवीर ने ट्विट किया था, "आपके प्यार और आशीर्वाद के चलते ही मैं इस बीमारी से लड़ पाया। आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया जिसने कमजोरी से जीतने में मेरी मदद की।"
रणवीर को मुंबई के एक उपनगरीय अस्पताल में 27 सितंबर को तेज बुखार की अवस्था में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें डेंगू होने की पुष्टि की थी।रणवीर कोलकाता के पास दुर्गापुर में फिल्म 'गुंडे' की शूटिंग कर रहे थे, जब उन्हें तेज बुखार हो गया। लेकिन रणवीर बुखार में भी शूटिंग करते रहे ताकि उनकी वजह से फिल्म की शूटिंग के लिए निर्धारित समय में व्यवधान न पड़े और फिल्म निर्माताओं को नुकसान न उठाना पड़े।
उनकी आने वाली फिल्म 'रामलीला' के ट्रेलर ने अभी से यू ट्यूब पर धूम मचा दी है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ वाली यह फिल्म 15 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications












