15 नवंबर को किस R का होगा बॉक्सऑफिस 'Ramleela' या 'Rajjo'
संजय लीला भंसाली की बहुप्रतिक्षित फिल्म रामलीला के प्रोमो और बवाल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म समीक्षकों का कहना था कि फिल्म पर मचे बवाल से फिल्म को फायदा पहुंचेगा। वैसे यह संभव भी था क्योंकि जिस दिन यह फिल्म रिलीज होने वाली थी यानी कि 15 नवंबर को कोई और पिक्चर रिलीज नहीं हो रही थी जिसकी वजह से फिल्म को फायदा पहुंच सकता था।
लेकिन अब ऐसा नहीं है क्योंकि इस दिन एक औऱ बेहद ही क्लासिक टाईप की फिल्म रिलीज होने जा रही है जिसका नाम है 'रज्जो'। फिल्म में कंगना रनाउत लीड रोल में है जिन्होंने फिल्म में वैश्या का किरदार निभाया है। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। फिल्म में पारस अरोड़ा कंगना के चाहने वाले बने हैं जो कि कंगना से उम्र में काफी छोटे हैं जो कि फिल्म के आकर्षण की मुख्य बात है। फिल्म में महेश मांजरेकर हिजड़े के रोल में हैं तो वहीं प्रकाश राज ने फिल्म में खलनायक का रोल प्ले किया है। फिल्म के निर्देशक विश्वास पाटील है जिनका कहना है कि उनकी फिल्म 'रज्जो' को भंसाली की 'रामलीला' से कोई खतरा नहीं है।
गौरतलब है कि भंसाली की 'रामलीला' आतंक के साये में सजी एक प्रेमकहानी है, फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं।फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। देखते हैं 15 नवंबर को रिलीज होने वाली दोनों ही फिल्में जिनका की पहला अक्षर R से ही शुरू होता है, किसको दर्शकों की तालियां मिलती है, देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा R बॉक्सऑफिस लूटता है।
वैसे आपका क्या ख्याल है? रामलीला या रज्जो कौन सी फिल्म होगी हिट?


Click it and Unblock the Notifications











