अरे रणवीर-दीपिका को प्रेमी-प्रेमिका नहीं बल्कि पति-पत्नी बोलो

इन दिनों हॉट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण औऱ जवां दिलों की धड़कन रणवीर सिंह के बीच में प्यार के चर्चे हर फिल्मी गलियारे में गूंज रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक और खबर ने सबको चौंका दिया और वह यह है कि दीपिका-रणवीर प्रेमी-प्रेमिका नहीं मियां-बीवी है।

अरे अरे...आप लोग तो सीरयस हो गये हैं.. दरअसल आने वाली फिल्म 'फाइंडिंग फैनी फर्नांडीस' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल करने जा रहे हैं जो कि मैरड कपल का है।

ये फिल्म अंग्रेजी-कोंकणी में भी रिलीज होने वाली है, इसस फिल्म में अहम भूमिका में रणवीर और दीपिका के साथ अर्जुन कपूर भी है, अर्जुन और रणवीर सिंह आने वाली फिल्म गुंडे में भी साथ काम कर रहे हैं।

दीपिका-रणवीर सिंह के बीच की कैमेस्ट्री काफी अच्छी है इसलिए इन दोनों को फिल्म के लिए साइन किया गया है। अब रीयल लाइफ में दोनों के बीच में क्या पक रहा है, यह तो ऊपर वाला ही जाने लेकिन इतना तय है कि दोनों के बारे में लोग काफी दिलचस्पी लेते हैं इसलिए शायद होमी अदजानिया की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी फर्नांडीस' में दोनों को साइन किया गया है।

देखते हैं की रामलीला का यह हिट पेयर आने वाली फिल्म होमी अदजानिया की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी फर्नांडीस' में क्या कमाल करता है? वैसे दीपिका ने अभी तक ज्यादातर किरदार लविंग लड़की का ही निभाया है, इसलिए एक पत्नी के रूप में पर्दे पर दिखना यह उनके लिए खास और अलग होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X