..................... Ranveer Singh sidesteps queries on Deepika Padukone - Hindi Filmibeat

'गुंडे' रणवीर सिंह को क्यों आया दीपिका के नाम पर गुस्सा?

इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के इश्क के चर्चे आम हो गये हैं। पिछले साल की हिट फिल्म के लीड पेयर रणवीर सिंह और दीपिका बारे में खबर है कि दोनों ने न्यूयार्क में साथ में दीपिका का जन्मदिन मनाया। दोनों को साथ में एयरपोर्ट पर देखा गया।

लेकिन फिल्म गुंडे के प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह से दीपिका के बारे में पूछा गया तो वह पहले तो आना-कानी करते दिखे लेकिन जब फिर भी बात नहीं बनीं तो वह अपना आपा खो बैठे और मीडिया पर बरस पड़े और झल्लाकर बोले कि यह गुंडे की प्रेसवार्ता है या फिर मेरी पर्सनल पूछताछ।

गौरतलब है कि दीपिका का जन्मदिन 5 जनवरी को था। वैसे आपको बता दें कि गुंडे फिल्म में दीपिका नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा हिरोईन है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल है। फिल्म एक त्रिकोणीय प्रेम-कहानी है जिसमें एक्शन का तड़का लगा है। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज हो रही है।

वैसे दीपिका पादुकोण की ओर से हमेशा ही रणवीर सिंह को दोस्त ही कहा गया है बावजूद इसके दोनों छुप-छुप कर मिलते हैं, रणवीर सिंह दीपिका के लिए स्पेशल पार्टी करते हैं और जब लोग सवाल पूछते हैं तो वह गुंडई पर उतर आते हैं।

आईये आपको दिखाते हैं रणवीर-दीपिका की वह तस्वीरें.. जिनके सवाल पर झल्लाये रणवीर सिंह?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X