Opps.. रणवीर- अर्जुन ने आमिर खान- रणबीर कपूर का उड़ाया मजाक!
[बॉलीवुड न्यूज] रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने हाल ही में आईफा एवार्ड्स 2015 होस्ट किया। दोनों ने पूरे जोश और मस्ती के साथ फंक्शन होस्ट किया। रणवीर- अर्जुन ने इंडस्ट्री से किसी को भी नहीं छोड़ा, यहां तक की उन्होंने आमिर खान और रणबीर कपूर तक का मजाक बना डाला।

रणवीर और अर्जुन ने शो पर एआईबी रोस्ट में हिस्सा लेने के लिए माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'हम दोनों ने कुछ ऐसा किया जिससे कई लोगों को बुरा लगा। लोगों ने बहुत सारी बातें कहीं.. हमारे खिलाफ एफआईआर की दर्ज हो गयी....नेता भी हमसे खफा हो गए।'
उन्होंने कहा, आमिर खान ने भी एआईबी शो को वल्गर और हिंसात्मक बताया। पीटीआई के अनुसार, इसके बाद रणवीर- अर्जुन ने आमिर का मजाक उड़ाते हुए कहा, 'हमें माफ करना..ओ आमिर खान..हम कभी नहीं लेंगे रीमा लागू और फरीदा जलाल का नाम..'
आईफा 2015 की विनर्स लिस्ट देंखे यहां..
और जब सब पर निशाना साधा जा रहा था तो रणबीर कपूर और बॉम्बे वेलवेट कैसे बच जाते। बॉम्बे वेलवेट पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'फिल्म में रणबीर का नाम 'रोटी' होना चाहिए था..क्योंकि उनकी को-स्टार अनुष्का शर्मा का नाम 'रोजी' था..तो मिलकर बन जाता 'रोजी-रोटी'..कम से कम दोनों अनुराग कश्यप की रोजी- रोटी तो न छीनते।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications















