बोली पीसी..रणवीर-अर्जुन की दोस्ती जय-वीरू जैसी
फिल्म के बारे में बात करते हुए फिल्म की हिरोईन प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि अर्जुन-रणवीर केवल पर्दे पर ही अच्छे दोस्त नहीं है बल्कि दोनों रीयल लाइफ में भी काफी अच्छे दोस्त हैं बिल्कुल जय-वीरू जैसे।
प्रियंका ने टीवी रिएलिटी कार्यक्रम 'डांस इंडिया डांस' में कहा, "उनकी दोस्ती कमाल की है। मैंने दो हीरो वाली कई फिल्मों में काम किया है, आप आसानी से यह पता लगा सकते हैं कि दो लोग सचमुच अच्छे दोस्त हैं या सिर्फ अभिनय ही कर रहे हैं।
प्रियंका ने कहा, "लेकिन ये दोनों पक्के दोस्त हैं, यह देखकर अच्छा लगता है। दो हीरो वाली फिल्म होने के बावजूद अली के लिए भी यह फिल्म बनाना आसान रहा होगा।" कार्यक्रम में प्रियंका के साथ रणवीर और अर्जुन भी मौजूद थे।
'गुंडे' अर्जुन-रणवीर से होती है आलिया-दीपिका के बारे में पूछ-ताछ
लेकिन मैडम पीसा ने यह जरूर कहा कि अर्जुन-रणवीर सिंह का नेचर वैसे रीयल लाइफ में काफी अलग है। लेकिन दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।
गौरतलब है कि निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म 'गुंडे' 14 फरवरी को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में प्रियंका ने कैबरे डांसर का किरदार निभाया है जो कि पूरानी फिल्मों की वैम हेलेन से प्रेरित है।


Click it and Unblock the Notifications
