..................... Arjun Kapoor says he is single and happy, wants to focus on career not Alia Bhatt - Hindi Filmibeat

'गुंडे' अर्जुन-रणवीर से होती है आलिया-दीपिका के बारे में पूछ-ताछ

सुनकर हैरानी हुई ना..लेकिन सच्चाई यही है कि अभिनेता अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह से कोई उनकी आने वाली फिल्म 'गुंडे' के बारे में नहीं पूछ रहा है बल्कि दोनों से ही लोग उनके पर्सनल रिश्तों के बारे में पूछ रहे हैं। हाल ही में हमने आपको बताया था कि 'गुंडे' की प्रमोशनल इवेंट में रणवीर सिंह को एक पत्रकार पर गुस्सा आ गया था उन्होंने कहा था कि यार तुम लोग मेरी फिल्म के बारे में पूछो ना.. दीपिका के बारे में सवाल क्यों कर रहे हो?

तो कुछ ऐसा ही अर्जुन कपूर के साथ भी हुआ है, हालांकि उन्हें गुस्सा तो नहीं आया लेकिन वह भी सफाई देते फिर रहे हैं कि उनके और आलिया भट्ट के बीच में कुछ भी नहीं चल रहा है। दोनों के बीच में दोस्ती भी नहीं है। अर्जुन ने कहा कि वह अभी सिंगल हैं और सारा ध्यान करियर पर लगाना चाहते हैं। इसलिए प्लीज मेरे और आलिया के बीच की गॉसिप को बंद कीजिये। बताते चलें कि आलिया-अर्जुन दोनों '2 स्टेटस' नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि फिल्मी गलियारों में ऐसी खबर है कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का रणवीर सिंह से और आलिया भट्ट का अर्जुन कपूर से चक्कर चल रहा है। इसलिए दोनों से दोनों ही सुंदरियों के बारे में सवाल किये जा रहे हैं जिस पर दोनों सफाई दे रहे हैं।

मालूम हो रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'गुंडे' 14 फरवरी को रिलीज होगी।फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं। फिल्म के गानों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म में प्रियंका का अगल ग्लैमरस रूप देखने को मिल रहा है। एक्शन और ड्रामे से भरी हुई इस फिल्म की आधे से ज्यादा शूटिंग बंगाल में हुई है। फिल्म यशराज प्रोडक्शन की है जिसे कि अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X