लकी हूं कि मुझे रानी जैसी भाभी मिली: उदय चोपड़ा

भाभी-देवर का रिश्ता काफी अनमोल होता है.. यह बात वो ही समझ सकते हैं जिन्हें यह रिश्ते नसीब हुए हैं। इसलिए आज हम बात करते हैं आपके बॉलीवुड के नये-नवेले देवर साहब मिस्टर उदय चोपड़ा की। जिन्हें रानी मुखर्जी अप्रैल में भाभी के रूप में प्राप्त हुई हैं। इस कारण उदय काफी खुश हैं और उन्होंने अपनी यह खुशी मीडिया से बांटी भी है। उदय ने कहा कि वो रानी मुखर्जी को अपनी भाभी के रूप में पाकर खुश हैं।

उनका कहना है कि वह हमेशा उनकी शुभचिंतक रही हैं। हालांकि रानी उनके साथ 'मुझसे दोस्ती करोगे' फिल्म में अभिनय करचुकी हैं। मालूम हो कि रानी अप्रैल में इटली में उदय के बड़े भाई आदित्य चोपड़ा संग सात फेरे ले लिये थे और औपचारिक तौर पर चोपड़ा खानदान की बड़ी बहू बन गयी हैं।

उदय ने कहा "हमने जब से 'मुझसे दोस्ती करोगे' में साथ काम किया है, तभी से हमारा संबंध अच्छा रहा है और वह उन लोगों में से एक हैं, जिनसे मैं हमेशा बात कर सकता हूं। अब वह मेरी भाभी हैं और उनका हमेशा ही यह अरमान रहता है कि मैं जो करूं, उसमें सफल रहूं। यकीनन वह अब मेरी भाभी हैं, लेकिन उससे कहीं बढ़कर मेरी शुभचिंतक हैं।"

मालूम हो कि ऐसी सुगबुगाहट है कि रानी-आदित्य की शादी के बाद उदय और नरगिस फाखरी शादी करने वाले हैं, हालांकि दोनों ने इस बात पर खुलकर कुछ कहा नहीं है लेकिन दोनों के प्यार के किस्से आजकल फिल्मी गॉसिप बने हुए हैं। वैसे उदय चोपड़ा अब फिल्मों में बतौर हीरो नहीं दिखेंगे, उन्होंने धूम 3 के बाज फिल्मों से संन्यास ले लिया है। वो बहुत जल्द प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं, अपने भाई आदित्य की तरह।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X