रानी संग रोमांस करेंगे रणदीप
करन जौहर के लिए रानी मुखर्जी और काजोल हमेशा से ही लकी रही हैं। आखिरी बार करन जौहर की फिल्म कभी अलविदा ना कहना में रानी मुखर्जी नज़र आई थीं और अब बॉम्बे टॉकीज में रानी नज़र आएंगी। पहली बार करन जौहर रणदीप को भी अपनी फिल्म में कास्ट कर रहे हैं। वैसे भी रणदीप आजकल काफी चर्चा में हैं क्योंकि उनपर भट्टे कैंप भी काफी मेहरबान है। जिस्म 2 में सन्नी लियोन के साथ हॉट सीन्स को लेकर सुर्खियां बनाने के बाद अब जल्द ही रणदीप भट्ट कैंप की ही फिल्म मर्डर 2 में भी नज़र आएंगे।
रणदीप हुड्डा की 'मर्डर 2' इस माह की 15 तारीख को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणदीप हु्ड्डा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। करन जौहर के साथ काम करने का मौका पाकर रणदीप की किस्मत भी चमकने की कगार पर आ गयी है और साथ ही उन्हें बॉलीवुड की रानी यानी कि रानी मुखर्जी के साथ काम करने का मौका भी मिल रहा है तो इससे अच्छी बात और क्या होगी।


Click it and Unblock the Notifications
