आदित्य संग फेरे लेते हुए किसके बारे में सोच रही थीं रानी?
बॉलीवुड की 'रानी' बनीं 'आदित्य चोपड़ा' की दूसरी बीवी, कैसे?
इसलिए ही आज सुबह ही आदित्य चोपड़ा की तरफ से स्टेटमेंट आया कि कल रात इटली में आदित्य और रानी मुखर्जी ने एक बहुत ही छोटे से फंक्शन के साथ एक दूसरे के साथ शादी कर ली। हालांकि रानी की शादी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन रानी ने अपनी शादी को बहुत बड़ा ईवेंट ना बनाते हुए देश से बहुत दूर सिर्फ अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। रानी के फैन्स हालांकि उनकी इस गुपचुप शादी की खबर से थोड़ा सा निराश हैं लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि आखिकार उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस अपेन जीवन के सबसे महत्वपूर्ण चैप्टर में एंटर हो गयी हैं।
मैं अपनी जिंदगी का सबसे खुशी भरा दिन अपने दुनिया भर के फैन्स के साथ बांटना चाहती हूं। आप सभी मेरी अब तक की जिंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। मुझे पता है कि वो सभी लोग जो कि हमेशा मेरी खुशी की दुआ करते थे उन्होंने इस दिन का बेसब्री से इँतजार किया है। आज वो सभी बेहद खुश होंगे। ये एक बहुत ही खूबसूरत शादी थी। इटली के कंट्रीसाइड पर संपन्न हुई इस शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। लेकिन एक इँसान को मैंने बहुत बहुत याद किया और वो थे यश अंकल, लेकिन मुझे पता है कि वो जहां भी हैं उनकी दुआएं और शुभकामनाएं मेरे और आदि के साथ हैं। मैंने हमेशा ही परियों की कहानी में विश्वास किया है और भगवान का आशीर्वाद है कि मेरी जिदंगी भी परियों की कहानी जैसी ही रही। अब में अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से में प्रवेश कर रही हूं। और इस परी की कहानी आगे बढ़ेगी।
रानी और आदित्य की शादी की खबरें पिछले काफी समय से आ रही हैं। कहा जा रहा था कि रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से गुपचुप शादी कर ली है तभी वो यश राज का सारा काम भी संभाल रही हैं। हालांकि रानी या आदित्य ने कभी भी इस बात पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की लेकिन लोगों को यही लगता रहा कि दोनों शादी शुदा हैं। खैर अब तो रानी और आदित्य ऑफीशियली पति पत्नी हो गये हैं। तो हमारी तरफ से इस नये जोड़े को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।


Click it and Unblock the Notifications












