रानी-आदित्य ने इटली में की शादी, यशराज ने लगायी मुहर
Pics: रानी-आदित्य ने की इटली में शादी
सोमवार को इटली में एक सादे समारोह में रानी ने आदित्य के साथ सात फेरे लिए। इस कार्यक्रम में केवल दोनों के परिवार वाले और करीबी लोग शामिल थे।
सोमवार को इटली में एक सादे समारोह में रानी ने आदित्य के साथ सात फेरे लिए
मालूम हो कि पिछले काफी समय से दोनों डेटिंग कर रहे थे लेकिन शादी के मसले पर दोनों ही चुप थे। रानी मुखर्जी, आदित्य चोपड़ा की दूसरी पत्नी हैं। आदित्य ने साल 2011 में अपनी पहली पत्नी पायल से तलाक ले लिया था।
दोनों के तलाक की वजह रानी मुखर्जी ही बतायी जा रही थीं। जिसकी वजह से आदित्य की मम्मी पामेला भी रानी को पसंद नहीं करती थीं लेकिन धीरे-धीरे रानी ने उनके दिल में जगह बना लीं और यश चोपड़ा के जाने के बाद रानी ने जिस तरह से उन्हें और उनके परिवार को संभाला वो उनके दिल में घर कर गया जिसके चलते ही पामेला ने सोमवार को रानी को बहू की उपाधि दे दी।
लेकिन सोचने वाली बात यह है कि बॉलीवुड की इस मोस्ट अवेटड शादी को छुपा कर क्यों रखा गया और दोनों ने इटली में शादी क्यों की?


Click it and Unblock the Notifications
