Pictures: तीनों खान की फेवरट है 'रानी'
रानी एक ऐसी अभिनेत्री जिसने बॉलीवुड के तीनों खानों के साथ काम किया है और हिट फिल्में दी हैं। रानी के बारे में लोग कहते हैं कि वो केवल नाम की ही रानी नहीं हैं बल्कि उनका दिल भी रानीयों जैसा बड़ा है तभी तो इतने साल बॉलीवुड में गुजारने के बाद और एक से बढ़कर एक फिल्में देने के बाद भी रानी में घमंड नाम की चीज नहीं हैं इसलिए शायद रानी तीनों ही खान के काफी करीब है।
जब वो शाहरूख के साथ होती है तो वो किंग खान की दोस्त होती हैं। जब वो आमिर खान के साथ दिखायी पड़ती हैं तो वो अपने आप आमिर के दिल के करीब हो जाती हैं औऱ जब सलमान के साथ होती हैं तो बिंदास बाला बन जाती है। जो यह बताता है कि रानी वाकई में तीनों खानों की प्यारी हैं।
एक इंवेट के दौरान रानी ने कहा कि उन्हें तीनों ही खानों से कुछ ना कुछ सीखने को मिला है। क्योंकि मैंने अपने करियर की शुरुआत इन्हीं के साथ की और मुझे आशा है कि इन तीनों खान अभिनेताओं के साथ मैं लम्बे समय तक काम करूंगी। मैं आशा करती हूं कि जब मैं 80 साल की हों जाऊंगी तो भी ऐसे ही तीनों खानों के साथ काम करती रहूंगी और उम्मीद करती हूं कि एक दिन ऐसा आयेगा कि यह तीनों खान एक साथ फिल्म में काम करंगे।
हाल ही में आमिर खान के साथ फिल्म 'तलाश' में नजर आयीं रानी मुखर्जी को लंबे अरसे के बाद एक बॉक्स ऑफिस सफलता मिली है।
आईये आपको दिखाते हैं रानी की Temptation Reloaded Function की तस्वीरें जहां ऱानी ने शाहरूख,बिपाशा और प्रीति संग लगाये जमकर ठुमके जो कि जकार्ता में हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











