"अक्षय कुमार की केसरी में मुझे कुछ खास नहीं दिखा, इसीलिए मैंने वो फिल्म नहीं देखी"
एक समय पर सारागढ़ी के युद्ध पर तीन फिल्में बन रही थीं, अजय देवगन की सन्स ऑफ सरदार, रणदीप हुडा की बैटल ऑफ सारागढ़ी.. और फिर अक्षय कुमार लेकर आए केसरी। जैसे ही केसरी की घोषणा हुई, बाकी दोनों फिल्मों को टाल दिया गया और कुछ दिनों के बाद डिब्बाबंद भी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणदीप हुडा ने माना कि केसरी के मुकाबले उनकी फिल्म सच्चाई के ज्यादा करीब थी।
रणदीप हुडा ने कहा- 'मुझे इस बात का दुख है कि दर्शकों को बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित एक अच्छी और सच्ची फिल्म देखने को नहीं मिल पायी। हालांकि समय के साथ आप ऐसी चीजों से आगे बढ़ना सीख जाते हैं। इस फिल्म शूटिंग के दौरान मैंने सिख धर्म के बारे में बहुत सारी चीजें सीखीं और आज मैं पहले से एक अच्छा इंसान हूं।'

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने केसरी देखी है? तो अभिनेता ने कहा कि- नहीं, केसरी ने मुझे खास उत्साहित नहीं किया। बता दें, अक्षय कुमार स्टारर केसरी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया था। लेकिन इस फिल्म के पीछे कई कहानियां जुड़ी हैं..
जनता कर्फ्यू के बीच शाहरुख खान, सलमान खान के बंगले के बाहर ऐसा था नजारा, PIC


Click it and Unblock the Notifications











