जनता कर्फ्यू के बीच शाहरुख खान, सलमान खान के बंगले के बाहर ऐसा था नजारा, PIC
22 मार्च को पूरे देश भर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। जिसका असर मुबंई की सड़कों पर भी साफ देखने को मिल रहा था। जहां हर रविवार शाहरुख खान के बंगले मन्नत और सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बार फैंस की भीड़ रहती है, वहीं 22 मार्च को नजारा कुछ और ही था। सितारों के घर के बाहर बिल्कुल सन्नाटा दिखा। बता दें, शाहरुख, सलमान, अमिताभ बच्चन सभी सितारों ने सोशल मीडिया पर वीडियो के डालकर फैंस को साफ तौर पर बाहर नहीं निकलने और बंगले के बाहर खड़ा नहीं रहने की सलाह दी है।

आम तौर पर इन सितारों के घर के बाहर फैंस की भीड़ लगी रहती है, ताकि वो अपने फेवरिट स्टार की एक झलक भी पा सकें। बहरहाल, कोरोना की वजह से इन दिनों सलमान खान अपने परिवार के पनवेल स्थित फॉर्महाउस में हैं। और जनता सेल्फ आइसोलेशन का पालन कर रहे हैं।
BOX OFFICE: साल 1990 की टॉप 10 फिल्में- आमिर, सलमान से लेकर सनी देओल की फिल्में शामिल


Click it and Unblock the Notifications











