बॉलीवुड के नये सेक्स किंग- रणदीप हुड्डा!

'जिस्म 2' से बॉलीवुड में धीरे धीरे अपनी साख जमा रहे एक्टर रणदीप हुड्डा की हाल ही में आई फिल्म 'मर्डर 3' से एक सीढ़ी और ऊपर चढ़ गये हैं। अब खबर ये भी आ रही है कि रणदीप हुड्डा बॉलीवुड के सीरियल किसर और सेक्स किंग इमरान हाशमी को पीछे छोड़ते हुए धीरे धीरे बॉलीवुड के नये सेक्स किंग बनने की कगार पर पहुंच गये हैं। रणदीप हुड्डा इससे पहले फिल्म रंग रसिया में अपने काफी उत्तेजक और हॉट सीन्स को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। लेकिन जिस्म 2 और मर्डर 3 जैसी मेन स्ट्रीम की फिल्मों ने उन्हें बतौर सेक्स किंग बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

मर्डर 3 और जिस्म 2 में रणदीप हुड्डा ने काफी सारे हॉट सीन्स दिये हैं। जिस्म में रणदीप ने जॉन की जगह ली तो वहीं मर्डर 3 में उन्हें इमरान हाशमी की जगह लेनी पड़ी। जॉन से आगे तो रणदीप निकल गये लेकिन इमरान से आगे भी वो निकलेंगे इसका अंदाजा किसी को भी नहीं था। हालांकि मर्डर की रिलीज से पहले फिल्म के निर्देशक विशेष भट्ट ने कहा था कि फिल्म को देखकर आपको इमरान की याद नहीं आएगी। लेकिन फिर भी दर्शकों के दिल में कहीं ना कहीं ये बात जरुर थी कि क्या रणदीप हु्ड्डा इमरान की जगह ले पाएंगे? क्या रणदीप वहीं जादू चला पाएंगे जो इमरान ने मर्डर सीरीज की बाकी दो फिल्मों में चलाया था?

मर्डर 3 को देखने के बाद लोग थोड़ा निराश जरुर हुए क्योंकि फिल्म में वो जादू ना दिखा लेकिन हॉटनेस और इंटिमेट सीन्स के मामले में फिल्म में पहले से छोड़ा कम लेकिन वहीं जुनन था। रणदीप हु्ड्डा ने पूरी कोशिश की कि वो इमरान की याद किसी को ना आने दें और काफी हद तक वो इस मामले में सफल भी हुए। इसलिए लोग अब इमरान की जगह रणदीप को बॉलीवुड का नया सेक्स किंग कहने लगे हैं। लेकिन हमें अभी भी इस बात पर शक है कि इमरान की तरह रणदीप इस टैग को कब तक संभाल पाएंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X