..................... Randeep hooda is looking very hot and sexy in upcoming film Murder 3. | मर्डर 3: रणदीप ने इमरान को भी मात दे दी - Hindi Filmibeat

मर्डर 3: रणदीप ने इमरान को भी मात दे दी

एक बार फिर से भट्ट कैंप मर्डर 3 को लेकर चर्चा में है। अपनी बोल्डनेस के कारण काफी लोकप्रिय भट्ट कैंप इस बार मर्डर की सीरीज में अपने फेवरट सितारे इमरान हाशमी को रिपीट नहीं कर रहा है बल्कि वो इस बार रणदीप हुड्डा से वो काम करवाने जा रहा है जो कि इमरान हाशमी किया करते थे। अभी तक सीरयल किसर के रूप में लोकप्रिय इमरान शायद इस फिल्म के बाद इस उपाधि से वंचित रह जाये क्योंकि रणदीप हुड्डा इस फिल्म में एक्सपोज और किस के मामले में इमरान को पछाड़ने वाले हैं।

फिल्म में उन्होंने जबरदस्त उत्तेजक दृश्य दिये हैं जो कि फिल्म के फर्स्ट लुक से ही जाहिर हो गये हैं। इन दृश्यों में रणदीप का साथ बखूबी दिया है पाकिस्तान तारिका सारा लोरेन ने, जिनके बारे में भी कहा जा रहा है फिल्म को देखने के बाद लोग मल्लिका को भूल जायेंगे।

फिल्म में एक और अदाकारा है जिनका नाम है अदिती हैदर उन्होंने भी बेड सीन रणदीप के साथ दिया है। लोगों ने तो अभी से ही रणदीप-सारा या रणदीप-अदिती हैदर में कौन ज्यादा हॉट? की लड़ाई शुरू कर दी है। फिल्म के मुख्य तौर पर हॉट और उत्तेजक सींस के ही कारण चर्चा मिल रही है। देखते हैं कि फिल्म देखने के बाद क्या वाकई में लोग इमरान की हॉटनेस की उपाधि रणदीप दे देते हैं। यह फिल्म 15 फरवरी को रिलीज होगी।

वैसे रणदीप हुड्डा ने अभी तक जितनी भी फिल्मों में काम किया है उनमें वो अपने अभिनय के कारण नहीं बल्कि अपनी हॉटनेस और बोल्ड दृश्यों के ही कारण चर्चा में रहे हैं। पिछले साल आयी फिल्म साहब, बीवी और गैंगस्टर इसका प्रमुख उदाहरण है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X