रणदीप अकेले कर पाएंगे मर्डर 3?

15 फरवरी 2013 को एक बार फिर से मर्डर फिल्म सीरीज की तीसरी फिल्म' मर्डर 3' बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने आ रही है। इस बार इमरान हाशमी की जगह फिल्म में रणदीप हुड्डा ने मुख्य भूमिका निभाई है। वैसे तो इमरान हाशमी के बिना मर्डर फिल्म के बारे में सोचकर भी लोगों को अजीब लगेगा लेकिन 'मर्डर 3' के निर्देशक विशेष का कहना है कि 'मर्डर 3' में इमरान हाशमी नहीं हैं और ना ही लोगों को उनकी कमी खलेगी। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने काफी अच्छा काम किया है और उनकी एक्टिंग को हर कोई पसंद करेगा।

लेकिन लोगों को इस बात पर संदेह है कि रणदीप हुड्डा क्या अकेले मर्डर जैसी हिट सीरीज के तीसरे सीक्वल का भार उठा पाएंगे? फिल्म की दोनों एक्ट्रेसेस अदिति राव और मोना लिज्जा भी कुछ खास जानी मानी अभिनेत्रियां नहीं हैं। इससे पहले मर्डर सीरीज की दोनों फिल्मों में इमरान हाशमी ही पूरी फिल्म का भार उठाते हुए दिखे थे। रणदीप हुड्डा जो कि अभी तक मल्टी एक्टरों की फिल्मों में काम करते दिखे हैं वो अब अचानक ही मर्डर जैसी हिट सीरीज की फिल्म का पूरा भार अकेले उठाएंगे ये थोड़ा चिंता का विषय है। हालांकि रणदीप हु्ड्डा के एक्टिंग टैलेंट पर किसी को शक नहीं है लेकिन फिर भी इमरान हाशमी के बिना मर्डर फिल्म के बारे में सोच पाना थोड़ा मुश्किल है।

फिल्म के निर्देशक विशेष का कहना है कि रणदीप हु्ड्डा को देखने के बाद लोग इमरान हाशमी को मिस नहीं करेंगे। खैर अब ये तो फिल्म को देखने के बाद ही पता चलेगा कि भट्ट कैप की ये फिल्म इमरान हाशमी के बिना बॉक्स ऑफिस पर कितना चल पाती है। हालांकि फिल्म की तस्वीरें देखने के बाद यूं लगता है कि शायद बॉक्स ऑफिस पर मर्डर सीरीज की ये तीसरी फिल्म भी कमाल दिखाएगी लेकिन दर्शकों की पसंद नापसंद तो उनपर ही निर्भर करती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X