'किक' में सलमान संग काम करने में काफी मजा आया: रणदीप हुड्डा
सलमान के साथ काम करना प्रेरणादायक
रणदीप ने कहा, "मैंने 'किक' में अपने अनुभव का लुत्फ उठाया। मुझे ऐसी बहुत सी चीजें करने को मिलीं, जो कभी अपनी फिल्मों में नहीं की थीं। और सलमान भाई के साथ काम करना बहुत प्रेरणादायक है। मेरे ख्याल से यह एक दमदार फिल्म है। मुझे महसूस हो रहा है कि यह बहुत बड़ी सफल होने जा रही है।"
'किक' वर्ष 2009 में इसी नाम से बनी तेलुगू फिल्म का रीमेक है। फिल्म में जैकलिन फर्नाडीस और नवाजुद्दीन सिद्दिकी भी हैं। फिल्म के एक गाने में नरगिस फाखरी भी नजर आने वाली हैं। फिल्म 25 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं।
फिल्म का प्रमोशन जोरों पर हैं लेकिन फिल्म के प्रमोशन में केवल सलमान और जैकलीन ही नजर आ रहे हैं। लोगों को इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं देखते हैं यह उम्मीद पूरी होती है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
