OMG: तो रणबीर कपूर भी है Pk का हिस्सा!

Pk में अनुष्का शर्मा के लुक को देख कर जहां सब उनके फैन्स हुए जा रहे हैं, वहीं इतने अरसे बाद अनुष्का को परदे पर देखकर दर्शक बेहद खुश हैं। ऐसे में उस इंसान को थोड़ा क्रेडिट तो मिलना चाहिए ना जिसकी वजह से दर्शकों को अनुष्का इतनी ज़बर्दस्त तरीके से वापस मिली हैं। जी नहीं ना आमिर को थैंक्स कहिए ना राजू हीरानी को।

अगर किसी को धन्यवाद देना है तो रणबीर कपूर को दीजिए। अनुष्का शर्मा - आमिर खान स्टारर 'पीके' का आपको बेसब्री से इंतजार है ये तो हम जानते हैं लेकिन आप शायद यह नहीं जानते कि आखिर यह मास्टर प्रोजेक्ट अनुष्का की झोली में कैसे आया।

हाल ही में अनुष्का ने 'पीके' में कास्ट होने की पूरी कहानी एक शो में शेयर की। उन्होंने बताया कि यह सब शुरू हुआ जब राजकुमार हीरानी ने उन्हें रणवीर सिंह स्टारर 'बैंड बाजा बारात' में देखा। '3 इडियट्स' डायरेक्टर को अनुष्का का काम बहुत पसंद आया और उन्होंने व्यक्तिगत रूप से कॉल कर अनुष्का को बधाई दी। लेकिन तब 'पीके' को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हुई।
Release Rewind:बैंड बाजा बारात: रणवीर-अनुष्का ने सिखाए 10 rules

यह संयोग बाद में हुआ जब 2011 में रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' के ट्रायल में अनुष्का शर्मा भी पहुंचीं। ट्रायल के बाद, अनुष्का इमोशनल हो गई और थिएटर के बाहर उन्हें मिलें राजकुमार हिरानी। और अचानक उन्होंने पीके की चर्चा की और इस तरह वह आमिर की फिल्म का हिस्सा बन गई। इसका मतलब रणबीर कपूर अनुष्का शर्मा के लक चार्म हैं वरना अगर अनुष्का इतनी ही लकी होतीं तो रणवीर के साथ उनकी फिल्म देखने के बाद ही उन्हें Pk मिल गई होती!
5 reasons:आमिर के Pk प्रमोशन तरीकों के आगे सलमान शाहरूख भी फेल


More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X