Pk LEAK: नाम नहीं, Pk है आमिर की बीमारी....ये है पीके का प्लॉट!!
पीके की रिलीज़ से एक दिन पहले शायद पीके का प्लॉट लीक हो गया है। कहां से ये तो अभी किसी को नहीं पता लेकिन अगर सूत्रों की मानें तो पीके में P और K का मतलब आमिर का फिल्म में नाम पुनमिया कौशल नहीं है। वैसे भी Pk के प्लॉट के बारे में बहुत सारी अफवाहें उड़ाई गईं कभी ये कि आमिर एलियन हैं तो कभी ये कि आमिर भगवान के दूत हैं। कभी उन्हें किसी ने एस्ट्रोनॉट बताया तो कभी अल्झाइमर का पेशन्ट।
लेकिन अगर सबसे ताज़ा अफवाहों पर यकीन किया जाए तो पीके मतलब PSYCHOKINESIS. यानि P और K । ये एक बीमारी है जिसमें इंसान का दिमाग अपने आप को कभी कुछ भी समझने लगता है। कभी एस्ट्रोनॉट, कभी एलियन तो कभी भगवान का दूत। ऐसे लोग सामने वाले से कुछ भी करवाने का कंसेन्ट्रेटशन भी हासिल करते हैं। इसलिए आमिर की आंखें हमेशा ऐसी दिखाई गई हैं। इस बीमारी को Pk सिंड्रोम कहते हैं। और शायद इसीलिए फिल्म का नाम है Pk।
Hawwwwww: आमिर ने कहा पी_के आना!
राजकुमार हीरानी ने यही फिल्म का प्लॉट बनाया है और ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म ज़बर्दस्ती की परंपरा, मान्यता और रीति रिवाज़ो पर गहरी चोट करने वाली है। वैसे अगर वाकई पीके का मतलब पीके Syndrome से है तो ये आमिर के किरदार के अजीब से कपड़े पहनने से लेकर, लंबे कानों तक हर चीज़ का जवाब देता है। तो शॉर्ट टर्म मेमरी लॉस से लेकर Pk सिंड्रोम तक आमिर की नई बीमारी को देखने के लिए तैयार रहिए....फिल्म के टिकट तो कटवा लिए ना!
जानिए: 5 कारण, Pk प्रमोशन्स से क्यों दूर हैं सुशांत सिंह राजपूत


Click it and Unblock the Notifications