किशोर कुमार के लिए चार शादी करेंगे रणबीर

रीमेक फिल्मों को समय की बर्बादी बताने वाले अभिनेता रणबीर कपूर बहुत जल्द अनुऱाग बसु की फिल्म में गायक-अभिनेता किशोर कुमार बनकर लोगों के बीच आने वाले हैं। बर्फी की सफलता से खुश अनुराग बसु किशोर दा की जिंदगी पर फिल्म बनाने वाले हैं जिसमें किशोर कुमार का चरित्र निभाने के लिए उन्होंने रणबीर कपूर को फाइनल किया है। फिल्म किशोर कुमार की जीवनी होगी, जिसमें उनका एक आम आदमी से सफल गायक बनने तक का सफर दिखाया जायेगा। फिल्म में उनकी पर्सनल जिंदगी से जुड़े भी कुछ अंश होंगे।

इसलिए फिल्मी पंडितों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि रणबीर कपूर, किशोर कुमार की जिंदगी के उन अनछुए पहलुओं को भी पर्दे पर दर्शायेंगे जिनसे आम आदमी अंजान है। इसलिए कहा जा रहा है कि ऱणबीर कपूर की भी फिल्म में किशोर कुमार की तरह चार बीवीयां होंगी यानी कि वो चार महिलाओं से शादी करेंगे।

मालूम हो कि किशोर कुमार ने अपनी पर्सनल जिंदगी में चार बार शादी की थी। उनकी पहली पत्नी बंगाली गायिका और अभिनेत्री रूमा गुहा थी जिनसे शादी करने के आठ साल बाद किशोर कुमार ने उन्हें छोड़ दिया और फिल्म अभिनेत्री मधुबाला से शादी कर ली थी। मधुबाला की मौत के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में योगिता बाली आयीं और दोनों ने शादी कर लीं लेकिन मात्र दो साल बाद योगिता से भी उनका रिश्ता टूट गया। साल 1980 में किशोर कुमार ने चौथी और आखिरी बार अभिनेत्री लीना चंद्रावर्कर से शादी की जिनसे उनको दो बेटे हैं।

वैसे अभी तक फिल्मी दुनिया में रणबीर कपूर की इमेज एक रसिक मिजाज अभिनेता की है उनका नाम भी कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है इसलिए शायद अनुराग बसु ने रणबीर को पर्दे पर किशोर कुमार बनाने की सोची। हालांकि फिल्म में रणबीर कपूर गाने नहीं गायेंगे,किशोर कुमार के ही गाये गीतों को फिल्म में फिल्माया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X