खलनायक बनना चाहते हैं लवर ब्वॉय रणबीर
रणबीर कपूर..जिन्हें बॉलीवुड का लवर ब्वॉय कहा जाता है कि दिली इच्छा है कि वो खलनायक बनकर लोगों के दिलों पर राज करें। इसके पीछे उनका तर्क उन्हीं की तरह ही बड़ा प्यारा औऱ क्यूट है,रणबीर ने कहा कि खलनायक की जिंदगी कितनी हसीन होती है, वो पैसे वाला होता है, उसके पास ताकत होती है, हमेशा लड़कियां उसके चारों ओर घिरी रहती हैं।
बस अंत में उसे मरना होता है लेकिन पूरी जिंदगी तो वो पूरे ऐश के साथ जीता है। इसलिए मैं चाहूंगा कि मैं किसी फिल्म में खलनायक का किरदार जरूर निभाऊं।
यह बात रणबीर कपूर ने एक अवार्ड फंक्शन की घोषणा के वक्त बीबीसी से बात करते हुए कही। रणबीर ने यह भी कहा कि वो किसी भी रीमेक फिल्मों में काम नहीं करना चाहते हैं. क्योंकि उनके पास अच्छे विकल्प मौजूद हैं। जब आज से दस साल बाद वो किसी लायक नहीं रहेंगे तो वो रीमेक फिल्मों में काम करेंगे।
फिलहाल रणबीर 12 जनवरी को होने वाले कलर्स स्क्रीन अवार्ड फंक्शन की तैयारी में व्यस्त हैं जिसमें उनके साथ उनकी मम्मी नीतू सिंह कपूर स्टेज पर डांस करने वाली हैं। वैसे इन दिनों रणबीर कपूर अपनी पुरानी गर्ल फ्रेंड दीपिका पादुकोण के साथ यह जवानी है दिवानी.. में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications
