ये जवानी है दीवानी के सेट पर बद्तमीजी विद रिस्पांसिबिलटी
रणबीर कपूर यूं तो सामने से बहुत सीधे साधे और गंभीर इंसान नज़र आते हैं। लेकिन सच तो ये है किरणबीर कपूर फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी नॉटी और मजाकिया हो जाते हैं। और इस बात का खुलासा खुद दीपिका पादुकोण ने फिल्म ये जवानी है दीवानी के दौरान मीडिया के साथ हुए इंटरव्यू के दौरान किया। रणबीर कपूर से पूछागया कि क्या उन्होंने येजवानी है दीवानी के सेट पर कुछ बद्तमीजी की थी जैसा कि फिल्म का एकगाना भी है बद्तमीज दिल। उसी तरह रणबीर ने फिल्म में भी कुछ बदतमीजी की है। इसपर रणबीर ने कहा कि वो तो बहुत सीधे हैं। लेकिन हां उनके बारे में ज्यादा अच्छी तरह से दीपिका ही बता पाएंगी।
दीपिका पादुकोण ने हंसते हुए कहा कि रणबीर कपूर ये जवानी है दीवानी के सेट पर काफी मौज-मस्ती करते थे। फिल्म में रणबीर कपूर ने भले ही कुछ ज्यादा बद्तमीजी ना की हो लेकिन फिल्म ये जवानी है दीवानी के सेट पर रणबीर कपूर काफी बद्तमीजी करते थे।.सबसे ज्यादा तो रणबीर कपूर ने काल्की कोचलीन को सताया था शूटिंग के दौरान। दीपिका पादुकोण ने बताया कि काल्की और रणबीर तो एक दूसरे के दुश्मन ही बन गये थे। रणबीर कभी काल्की को उठकार पानी में फेंकदेते थे तो कभी काल्की के ऊपर बर्फ के गोले मारते थे।
सिर्फ दीपिका ने ही नहीं बल्कि काल्की कोचलीन ने खुद भी कहा कि फिल्म की शुटिंग के दौरान रणबीर कपूरनेउन्हें काफी सताया था। काल्की कोचलीन ने बताया कि एक बार रणबीर कपूर ने उन्हें इतना सताया कि काल्की बहुत गुस्सा हो गयीं और उन्होंने रणबीर कपूर की पैंट में बर्फ भर दी। काल्की बताते हुए खुद भी हंसने लगीं और साथ ही उन्होंने कहा कि रणबीर कपूर काफी शऱारती हैं। फिल्म ये जवानी है दीवानी के दौरान उन्होंने काफी मजे किये।


Click it and Unblock the Notifications
