रणबीर ने कहा माधुरी विश्व का आंठवा अजूबा
रणबीर कपूर जो माधुरी दीक्षित के हमेशा से ही प्रशंसक रहे हैं ने हाल ही में अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी में माधुरी दीक्षित के साथ एक डांस नंबर परफॉर्म किया है। इस गाने के बोल हैं घागरा वाया आगरा। इस डांस परफॉर्मेंस के दौरान रणबीर कपूर को अपने बचपन के प्यार के साथ फ्लोर शेयर करने का मौका मिला। इतना ही नहीं बल्कि हाल ही में कलर्स पर टेलीकास्ट होने जा रहे शो झलक दिखला जा के दौरान भी रणबीर कपूर ने माधुरी दीक्षित के साथ स्टेज शेयर किया और अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी का प्रमोशन किया।
रणबीर कपूर ने इस शो के दौरान ये जवानी है दिवानी फिल्म के गाने घाघरा वाया आगरा पर माधुरी के साथ डांस परफॉर्म किया औऱ साथ ही माधुरी को विश्व का आंठवा अजूबा भी कहा। रणबीर ने कहा कि माधुरी दीक्षित इतनी खूबसूरत हैं कि उनकी खूबसूरती ताजमहर से भी ज्यादा खूबसूरत है। रणबीर कपूर ने आगे कहा कि माधुरी दीक्षित दुनिया का आंठवा अजूबी ही हैं। साथ ही रणबीर कपूर ने ये भी कहा कि जब उन्हें पता चला कि वो माधुरी दीक्षित के साथ ये जवानी है दीवानी में एक डांस परफॉर्म कर रहे हैं तो वो पहले थोड़ा डर भी गये थे।
रणबीर कपूर और माधुरी दीक्षित के डांस के साथ ही झलक दिखला जा के सीजन 6 की शुरुआत भी होगी। इसी एपिसोड को लेकर लोगों को भी काफी एक्साइटमेंट है। हर कोई इस बेहतरीन जोडी को एक बार फिर से स्टेज पर परफॉर्म करते देखना चाहता है।


Click it and Unblock the Notifications