बॉलीवुड ही नहीं एशिया के सबसे रंगीले रंगरसिया रनबीर कपूर

By Jaya Nigam

एशियन मैगजीन 'ईस्टर्न आई' के मुताबिक पूरे एशिया में सबसे सेक्सी पुरुष रनबीर कपूर चुने गए हैं। इसलिए अब रितिक रोशन और जॉन अब्राहम को भूल जाइये बॉलीवुड में आने वाला समय रनबीर कपूर का है। 'राजनीति' से बॉलीवुड में दमदार अभिनय के लिए भी पहचाने जाने वाले रनबीर की पहचान इससे पहले एक चॉकलेटी लवर ब्वॉय के रूप में ही थी। लेकिन दीपिका पादुकोण से अपनी चर्चित ब्रेकअप होने के बाद रनबीर कपूर के सितारे बुलंदी पर हैं।

कैटरीना कैफ हैं सबसे सेक्सी

हाल ही में 'ईस्टर्न आई' ने कैटरीना कैफ को पूरी दुनिया में सबसे सेक्सी महिला भी घोषित किया है। कैटरीना ने लगातार तीसरे साल इस सूची में पहला स्थान पाया है। जबकि रनबीर कपूर ने पहली बार इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है, वह भी सबसे ऊपर। लगता है बहुत जल्द रनबीर बॉलीवुड के अगले स्टार पुरुष बनने वाले हैं। 'ईस्टर्न आई' की लेडी कैटरीना कैफ तो ना जाने कब से बॉलीवुड की आंखों का तारा बनी बैठी हैं और भारतीय पुरुषों के दिलों पर राज कर रही हैं।

इसी तर्ज पर रनबीर कपूर ने सबसे पहले भारतीय महिलाओं का दिल चुराया। लेकिन इस बार तो यह भी साबित हो गया कि ये खुमारी सिर्फ भारतीय बालाओं में नहीं बल्कि सभी एशियन महिलाओं को चढ़ चुकी है। रनबीर का कहना है कि उन्हे यह स्थान पाकर बेहद खुशी है और अब उनकी योग्यता के मापदंडों में यह भी शामिल हो गया कि वह पूरे एशिया के सबसे रंगीले रंगरसिया हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X