3 साल से दुनिया की सबसे सेक्सी महिला कैटरीना कैफ

By Jaya Nigam

यूके में बेहद पॉपुलर मैगजीन ईस्टर्न आई ने कैटरीना कैफ को लगातार तीन सालों में एशिया की सबसे सेक्सी महिला बताया है। मैगजीन ने एक ऑनलाइन सर्वेक्षण कराया था जिसके परिणाम के मुताबिक कैटरीना इस साल फिर सबसे सेक्सी चुनी गई हैं। कैटरीना कैफ बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली अभिनेत्री हैं। उनकी लोकप्रियता के आगे ऐश्वर्या राय कब की बौनी साबित हो चुकी हैं। पिछले तीन सालों से कैटरीना की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है।

पढ़ें - कैटरीना कैफ की खबरें

ईस्टर्न आई के शोबिज एडिटर असजद नाजिक के मुताबिक " कैटरीना को अपनी जीत पर गर्व होना चाहिए क्योंकि वह दुनियाभर की मशहूर टीवी कलाकारों, पॉप स्टार्स, सिनेमाई कलाकारों और ब्यूटी पर्सनैलिटीज के बीच सबसे पहले स्थान पर चुनी गईं हैं। ये लगातार तीसरा साल है जब वह ये एवॉर्ड जीत रही हैं। " कैटरीना कैफ भी अपने इस खिताब से बेहद गौरवान्वित हैं और कहती हैं "मैं ईस्टर्न आई की रैंकिंग में टॉप करके बेहद खुश हूं और उन लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होने मेरे लिए वोट किया। इंग्लैड मेरे लिए बेहद स्पेशल है। "

फिलहाल कैटरीना कैफ तीस मार खां की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनका आइटम डांस शीला की जवानी उनकी लोकप्रियता के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। तीस मार खां भारत में क्रिसमस के ठीक पहले यानी 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है। लेकिन यूके और अमेरिका में यह फिल्म दो दिन पहले मतलब 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X