जवानी दिखाने के बाद अयान के लिए सुपर हीरो बनेंगे रणबीर.
अयान इन दिनों रणबीर कपूर के लिए ऐसी कहानी लिख रहे हैं जो कि सुपर हीरो की स्टोरी है, उन्होंने फिल्म के लिए रणबीर का नाम फाइनल कर लिया है लेकिन हिरोईन के नाम पर मुहर लगना अभी बाकी है। कहा जा रहा है कि अयान की पूरी कोशिश है कि वह फिल्म में दीपिका पादुकोण को ही अभिनेत्री लें लेकिन अभी दीपिका से इस बारे में कोई बात नहीं हुई है।
अयान का पूरा मन है कि वो रणबीर और दीपिका को ही अपनी फिल्म में कास्ट करें। मालूम हो कि अयान, दीपिका और रणबीर कपूर की तिगड़ी ने पिछले साल सुपर डूपर हिट 'यह जवानी है दीवानी'...ने बॉक्सऑफिस पर करोड़ो की कमाई की थी। इसलिए उन्हें लगता है कि दीपिका-रणबीर को दोबारा से पर्दे पर रिपीट करना चाहिए।
रितिक के बाद रणबीर बनेंगे सुपरहीरो?
मालूम हो कि 'यह जवानी है दीवानी' के प्रमोशन के दौरान अयान ने कहा था "मेरा निश्चित रूप से हमेशा एक तरह की फिल्में बनाने का इरादा नहीं है। यदि मैं तीसरी फिल्म बनाऊंगा तो वह किसी सुपरमैन वाली फिल्म होगी।"
फिल्म निर्देशन के क्षेत्र में काम करते हुए अयान को यह एहसास हुआ कि पहली फिल्म की सफलता कहीं न कहीं यह तय करती है कि आपकी दूसरी फिल्म क्या होगी।उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि फिल्मों को लेकर मेरी रुचि अपनी पहली और दूसरी फिल्मों के विषय से कहीं आगे है।"
अयान भारतीय सिनेमा जगत के अग्रणी हस्ती रहे सशधर मुखर्जी के पोते और अभिनेता देब मुखर्जी के बेटे हैं। वह कहते हैं कि अपने बंगाली होने पर उन्हें गर्व है और फिल्मों में बांग्ला समाज की विशेषताएं शामिल करना उन्हें पसंद है। अयान ने रणबीर के साथ वेकअप सिड और यह जवानी है दीवानी जैसी सफल फिल्में बनायी हैं। सुपरहीरो वाली अयान की तीसरी फिल्म है और इसमें भी हीरो रणबीर ही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












