रितिक के बाद रणबीर बनेंगे सुपरहीरो?
अपने पांच साल के करियर में बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने चुनौती पूर्ण भूमिकाएं करके दिखा दिया कि अभिनय वाकई उनके खून में हैं। रॉक्स्टार का पागल सिंगर और फिल्म बर्फी का गूंगा-बहरा मर्फी.. का रोल करके रणबीर कपूर लोगों के दिलों के राजा बन गये तो वहीं यह जवानी है दीवानी में, बानी बनकर वह लोगों के दिलों से बदतमिजी भी कर गये हैं। आज रणबीर कपूर केवल लड़कियों के दिलों की धड़कन ही नहीं बने हैं बल्कि वह इस समय निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद भी बने हुए हैं।
इस साल की सुपरहिट फिल्म यह जवानी है दीवानी के युवा निर्देशक अयान मुखर्जी ने एक बार फिर से रणबीर संग काम करने की इच्छा जतायी है। खबर आ रही है कि ऱणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी एक सुपरहीरो वाली फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसके लिए रणबीर ने भी हां बोल दिया है। अगर ऐसा होता है तो वाकई में बॉलीवुड में रितिक रोशन के बाद दूसरा सुपरहीरो पैदा हो जायेगा।
हालांकि शाहरूख खान ने भी रॉवन से सुपरहीरो बनने की कोशिश की थी लेकिन अफसोस फिल्म चली नहीं और किंग खान सुपरहीरो बनने में अफसल ही रहे लेकिन रणबीर कपूर के बारे में फिल्मी पंडितों ने भविष्यवाणी की है कि रणबीर का भविष्य उज्जवल है,अगर वह सुपरहीरो बनते हैं तो जरूर कामयाब होंगे।
आईये आपको दिखाते हैं रणबीर कपूर की तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











