..................... Ranbir Kapoor Speaks Up For Preity Zinta-Ness Wadia's molestation case - Hindi Filmibeat

अकेली पड़ी प्रीति का साथ दिया रणबीर ने, बताया बेहद मजबूत

प्रीति जिंटा और नेस वाडिया के छेड़कानी मामले में बॉलीवुड काफी शांत हैं, इसे प्रीति का पर्सनल मैटर बताकर हर कोई इस मुद्दे से पलड़ा झाड़ रहा है लेकिन रणबीर कपूर इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं। हीरो मोटरकार्प के लांचिग के मौके पर पहुंचे अभिनेता रणबीर कपूर ने प्रीति मैटर पर चुप्पी नहीं साधी बल्कि उल्टा प्रीति के समर्थन में अपनी बातें कहीं।

रणबीर ने कहा मैं प्रीति और नेस दोनों को ही जानता हूं। हालांकि प्रीति ने जो शिकायत की है उसके बारे में वो दोनों ही बेहतर जानते हैं लेकिन मैं प्रीति के बारे में एक बात दावे के साथ कह सकता हूं कि वो बहुत मजबूत महिला हैं और फालतू में हाय-तौबा नहीं मचाती हैं। अगर वाकई ने उन्होंने किसी चीज के प्रति आवाज उठायी है तो वाकई में कुछ हुआ भी होगा लेकिन क्या सच्चाई है वो तो प्रीति-नेस ही बता सकते हैं।

गौरतलब है कि आज बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा का अपना बयान पुलिस के सामने रिकार्ड करायेंगी। प्रीति का बयान बीसीसीआई दफ्तर में दर्ज होगा जहां बीसीसीआई अध्यक्ष भी मौजूद होंगेष पहले खबर आयी थी कि प्रीति जिंटा अपना बयान अपने घर पर दर्ज करना चाहती थीं लेकिन नहीं अब प्रीति का बयान बीसीसीआई दफ्तर में ही दर्ज होगा। प्रीति को पुलिस उस जगह भी ले जायेगी जहां पर प्रीति ने कहा था कि नेस वाडिया ने उनके साथ बदसलूकी की थी।

मालूम हो कि प्रीति जिंटा ने 12 जून को मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।प्रीति ने वाडिया पर 30 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक क्रिकेट मैच के दौरान उनका हाथ पकड़ने और गालियां बकने का आरोप लगाया है। वहीं प्रीति के पूर्व प्रेमी और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में प्रीति के साझेदार वाडिया ने इन आरोपों से इनकार किया और इसे पूरी तरह गलत और आधारहीन बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X