काफी रंगीन और आशिक मिजाज हैं प्रीति के पूर्व प्रेमी नेस वाडिया!
आज चारों ओर केवल अभिनेत्री प्रीति जिंटा और उनके पूर्व प्रेमी नेस वाडिया के मामले की चर्चा हो रही है। इस छेड़छाड़ मामले ने गहरा रूप तब अख्तियार कर लिया है जब इसमें अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पूजारी कूद पड़े। खबर है कि रवि पूजारी ने प्रीति के पूर्व प्रेमी और मौजूदा बिजनेस पार्टनर नेस वाडिया के पिता को धमकी दी है कि अगर उन लोगों ने प्रीति जिंटा को तंग करना बंद नहीं किया तो यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा।
दूसरी ओर खबर यह भी है कि प्रीति जिंटा अपने इस मुश्किल वक्त में पूरी तरह से अकेली पड़ गयी हैं। बॉलीवु़ड का कोई भी शख्स खुलकर प्रीति के साथ खड़ा दिखायी नहीं पड़ रहा है। शाहरूख, सलमान जो कि उनके करीबी मित्र माने जाते हैं, ने भी प्रीति मैटर पर ट्विटर और मीडिया से कुछ नहीं कहा और तो और प्रीति के जिगरी सहेली रानी मुखर्जी ने भी प्रीति के सपोर्ट में एक शब्द नहीं कहे जिसके बाद फिल्मी पंडितों ने कहना शुरू कर दिया है कि प्रीति शायद अपनी लड़ाई में बेहद अलग-थलग पड़ गयी हैं इसलिए ही उन्होंने वाडिया से पैच-अप की बात सोची होगी।
गौरतलब है कि अंग्रेजी अखबार द टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक प्रीति के वकील हितेश जैन ने कहा है कि प्रीति जिंटा, नेस वाडिया से सुलह करने पर विचार कर रही हैं और वो आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में अपनी हिस्सेदारी बेचकर अमेरिका शिफ्ट होने पर भी विचार कर रही हैं।
मालूम हो कि बीते गुरूवार को प्रीति जिंटा ने मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस थाने में नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है।प्रीति ने वाडिया पर 30 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए एक क्रिकेट मैच के दौरान उनका हाथ पकड़ने और गालियां बकने का आरोप लगाया है। वहीं प्रीति के पूर्व प्रेमी और आईपीएल टीम किंग्स इलेवन पंजाब में प्रीति के साझेदार वाडिया ने इन आरोपों से इनकार किया और इसे पूरी तरह गलत और आधारहीन बताया।
लेकिन प्रीति के पूर्व प्रेमी नेस वाडिया की बात की जाये तो पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मदी अली जिन्ना के नवासे साहब नेस वाडिया का इतिहास का रंगीन रहा है और प्रीति उनकी लाइफ में पहली अभिनेत्री नहीं थी जिनसे उन्हें इश्क हुआ था। प्रीति से पहले भी नेस की दोस्ती कई सेक्सी हसीनाओं से रही है।


Click it and Unblock the Notifications











