मैं सलमान-शाहरुख नहीं जिसके नाम से फिल्म चल जाए- रणबीर कपूर
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण आजकल अपनी फिल्म ये जवानी है दीवानी के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणबीर कपूर और दीपिका एक दूसरे के काफी करीब नज़र आए। दोनों ने मीडिया के सामने कई बार अपने रिलेशन के बारे में भी पूछे गये सवालों के जवाब दिये। लेकिन कई बार रणबीर मीडिया से थोड़ा नाराज भी हो गये। रणबीर का कहना था कि उनसे बार-बार लोग पर्सनल सवाल करते हैं जो कि गलत है। रणबीर ने ये भी कहा कि वो किसी की पर्सनल लाइफ के बारे में नहीं पूछते तो लोग क्यों बार बार उनसे इस तरह के सवाल करते हैं। रणबीर ने ये भी कहा कि उनके काम को लेकर लोगों को सवाल पूछने चाहिए ना कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर।
रणबीर कपूर ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कई बार ये भी जताया कि वो भले ही कपूर फैमिली से हैं लेकिन फिर भी वो आज जो कुछ भी हैं अपनी मेहनत के चलते हैं ना कि किसी के बेटे, भाई या पोते होने की वजह से। रणबीर कपूर के इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वो जो कुछ भी हैं अपनी मेहनत के बल पर हैं ना कि इसलिये क्योंकि वो कपूर फैमिली से हैं। रणबीर कपूर ने आगे बताया कि वो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी नहीं हैं क्योंकि वो नहीं चाहते कि लोग उनसे इंटरेक्ट कर-करके इतने आम हो जाएं कि लोग उनसे बोर हो जाएं।
रणबीर कपूर के इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए ये भी कहा कि उनकी पर्नैलिटी शाहरुख खान या सलमान खान जैसी नहीं है कि मेरे होने भर से फिल्म हिट हो जाएगी। मुझे अपने किरदार में ढ़लना पड़ता हैा। ताकि मैं लोगों को उस किरदार में दिखूं ना कि रणबीर कपूर के रुप में नज़र आउं। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने एक दूसरे के बारे में भी कई सारी बातें शेयर कीं। दीपिका पादुकोण ने फिल्म में अपने किरदार नैना के बारे में बताते हुए कहा कि नैना का किरदार रियल दीपिका से काफी मिलता जुलता है। नैना बिल्कुल दीपिका के ही जैसी हैं।


Click it and Unblock the Notifications












