रणबीर कपूर की 'एनिमल' को लेकर आई बड़ी खबर? इस महीनो फ्लोर पर आएगी फिल्म!
इस समय कई धमाकेदार फिल्मों को लेकर चर्चा चल रही है और इसमें से एक है रणबीर कपूर की धमाकेदार फिल्म एनिमल। इस फिल्म को लेकर उन्होने हाल ही में एक दमदार ऐलान के साथ फैंस को नए साल का तोहफा दिया था। उन्होने एक फिल्म का ऐलान किया था जिसका नाम ऐनिमल होने वाला है और इसका टीजर भी सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो कि फैंस के लिए काफी शानदार साबित होने वाली है। बता दें कि सुपरस्टार रणबीर कपूर की ये फिल्म एनिमल.. आने वाले महीनों में फ्लोर पर आने वाली है। बता दें कि एनिमल इस साल अक्टूबर के महीने में फ्लोर पर आ सकती है। बॉलीवुड हंगामा ने एक रिपोर्ट में इसको लेकर एक बड़ा ऐलान किया है।

आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ
हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ। लेकिन ये होता है तो फैंस के लिए काफी बड़ी खबर साबित होगी। इस धमाकेदार फिल्म को कबीर सिंह के निर्देशक संदीप वंगा रेड्डी डायरेक्ट करने वाले हैं।

रणबीर कपूर के फैंस
जैसे ही इस फिल्म का ऐलान हुआ रणबीर कपूर के फैंस को अंदाजा हुआ कि एक दमदार वापसी के लिए उनके चहीते स्टार ने कमर कस ली है।

कास्ट किया जा चुका
इस फिल्म रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर और परिणीति चोपड़ा भी नजर आने वाले जिनको काफी पहले कास्ट किया जा चुका है।

एक्ट्रेस का नाम
फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर पता चला था कि इस फिल्म में एक नहीं बल्कि दो अभिनेत्री होंगी और दूसरी एक्ट्रेस का नाम है तृप्ति डिमरी।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर इस समय फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर बिजी हैं और इस समय इसकी रिलीज का इंतजार है।

कोरोना पॉजिटिव
हाल ही में रणबीर कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद से उनकी फिल्म का काम पूरी तरह से रुक गया है।
वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना की चपेट में आए परेश रावल, घबराए फैंस कर रहे हैं प्रार्थना!


Click it and Unblock the Notifications