वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना की चपेट में आए परेश रावल, घबराए फैंस कर रहे हैं प्रार्थना!
देश में कोरोना का कहर फिर से शुरु हो चुका है और इसी के कारण कुछ राज्यों में इसको लेकर सख्ती फिर तेज की जा रही है। किसी ने सोचा नही थी कि एक के बाद एक कई कोरोना संक्रमित लोग नजर आने लगेंगे। लेकिन इस बार कोविड पॉजिटिव होने की सबसे ज्यादा खबरें फिल्म इंडस्ट्री से आ रहीं हैँ। खबर है कि शानदार अभिनेता परेश रावल की कोरोना रिपोर्ट हाल ही में पॉजिटिव आई है।
जी हां परेश रावल अब इस संक्रमण से लड़ रहे हैं और फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चौकाने वाली तो ये है कि परेश रावल ने कुछ दिन पहले ही कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी। इसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर ने सभी चौंका दिया है। कुछ ऐसे लोग भी है जो कि इसको लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

जागरूक किया था
कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए अभिनेता ने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी और लोगों को जागरूक किया था।

पॉजिटिव पाए गए हैं
कोवि़ड 19 पॉजिटिव होने की बात करें तो इस लिस्ट में कई सितारे शामिल हैं। हाल ही में अभिनेता मिलिंग सोमन को लेकर एक खबर आई थी कि वो पॉजिटिव पाए गए हैं।

क्या बोले थे अभिनेता
इसके बाद उनका एक बयान सामने आया था जो कि काफी चौकाने वाला है। उनका कहना था कि मुझे पता नहीं है कि मैं कैसे संक्रमित हुआ और किससे संक्रमित हुआ था।

कमजोर लग रहा था
'एक दिन मेरा शरीर काफी कमजोर लग रहा था और तापमान करीब 98 डिग्री तक बढ़ गया था।' ऐसे की लक्षण बाकी सितारों में भी दिखे थे।

होम क्वारंटीन हैं
गौरतलब है कि इसके पहले रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और आमिर खान जैसे सितारे कोरोना की चपेट में आए थे जो कि होम क्वारंटीन हैं।


Click it and Unblock the Notifications











