..................... Ranbir Kapoor and Ranveer Singh are the next superstars of the film industry: Akshay Kumar - Hindi Filmibeat

बोले मिस्टर खिलाड़ी..रणवीर-रणबीर के अंदर की चिंगारी पर्दे पर आग लगा देगी

तीन खान की तिगड़ी को तोड़कर अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार ने बॉलीवुड में बिना गॉडफादर के फ्लिमी दुनिया में नाम कमाया और अपने नाम के आगे सुपर स्टार लिखवाया।

बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी को आज हिंदी सिनेमा में आये बीस साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है। उन्हें काम करते करते यह भी एहसास हो गया है कि नई पीढ़ी के किस कलाकार में कितना दम है?

अजय-अक्षय की दिवानी रवीना बन गयीं थंडानी की दूसरी पत्नी

तभी तो उन्होंने कहा है कि इन दिनों आये सिने कलाकारों में रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के ही अंदर उन्हें दम दिखता है और उनकी नजर में दोनों ही के अंदर सुपरस्टार बनने का दम है। अक्षय ने कहा कि दोनों ही काफी मेहनती हैं और दोनों को ही पता है कि उन्हें क्या करना है?

अक्षय ने कहा कि आज की जनरेशन पहले से ज्यादा स्मार्ट है फास्ट है। जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था तो उन्हें सपोर्ट की जरूरत थी लेकिन आज के सितारों को मालूम है कि कब और क्या करना है, कैसे और किससे बात करनी है, कितना काम करना है।

अक्षय ने कहा कि आज की जनरेशन पहले से ज्यादा स्मार्ट है फास्ट है

इसलिए मुझे रणवीर सिंह और रणबीर कपूर पसंद हैं क्योंकि उन्हें मालूम है कि वो किस तरह से लोगों को मनोरंजित कर सकते है। दोनों ही बेहद मेहनती और पेशेवर है। कहना गलत ना होगा कि दोनों के अंदर की चिंगारी बॉलीवुड पर्दे पर आग लगा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X