अजय-अक्षय की दिवानी रवीना बन गयीं थंडानी की दूसरी पत्नी

आज बॉलीवुड की सबसे हसीन बालाओं में से एक रवीना टंडन का जन्मदिन है।आज उन्होंने जीवन के 39 साल पूरे कर लिए हैं। हाल ही में फिल्मी पर्दे पर वापसी करने वाली रवीना नंबे के दशक की सबसे हॉट और सीजलिंग अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं।

फिल्मकार रवि टंडन और पत्नी वीना टंडन की लाडली बेटी रवीना टंडन ने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत सलमान खान के साथ 'पत्थर के फूल' नामक फिल्म से की थी। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। उसके बाद रवीना ने लगातार फ्लाप फिल्में देकर नया रिकार्ड बनाया था। रवीना ने ऐलान किया था कि वह कभी भी एक्सपोज नहीं करेंगी।

लेकिन लगातार असफलताओं ने रवीना को तोड़ दिया और रवीना ने 'आतिश' और 'इम्तहान' फिल्म से एक्सपोज की शुरूआत कर दी जो फिल्म 'मोहरा' में परवान चढ गया। फिल्म जबरदस्त हिट हुई और रवीना टंडन बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल बन गयीं।

करियर की शुरूआत में रवीना टंडन अजय देवगन के प्यार में पागल थीं लेकिन करिश्मा कपूर के कारण रवीना और अजय देवगन का प्यार परवान नहीं चढ़ पाया हालांकि रवीना-अजय ने 'दिलवाले' जैसी सिल्वर जुबली फिल्म दी थी। बाद में रवीना की जिंदगी में अक्षय कुमार आ गये। अक्षय के साथ रवीना ने पर्दे पर भी जमकर रोमांस किया। कहा तो यह भी जाता है कि दोनों शादी भी करने वाले थे लेकिन बाद में किसी तीसरे के कारण यह रिश्ता टूट गया। वो तीसरा इंसान शिल्पा शेट्टी थीं। वैसे रवीना ने कभी अजय देवगन और अक्षय कुमार को लेकर पब्लिक प्लेटफार्म पर कोई खुलासा नहीं किया।

बॉलीवुड में तो रवीना को देर से सफलता मिली लेकिन कोई अवार्ड नहीं मिला लेकिन अचानक से कल्पना लाजिमी की ऑफ बीट फिल्म दमन के लिए सर्वेश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवार्ड जीतकर उन्होंने सबको चौंका दिया। हालांकि लोगों को उनका अवार्ड पाना पच नहीं रहा था। लोगों ने रवीना ने आरोप लगाया कि उन्होंने जूरी को पैसे दिये हैं अवार्ड पाने के लिए। लेकिन रवीना ने सारी बातों खंडन करके सबको चुप करा दिया।

फिल्ममेकर अनिल थंडानी की दूसरी पत्नी और दो बच्चों की मां बनने के बाद रवीना ने फिल्मों को कुछ समय के लिए अलविदा कह दिया था। रवीना ने शादी से पहले दो बेटियों को गोद भी लिया है। इस तरह से रवीना इस समय चार बच्चों का मां है। लेकिन पिछले साल वह टीवी पर नजर आयी बतौर होस्ट। शो का नाम था इसी का नाम जिंदगी। जो कि ठीक-ठाक चला. हाल ही में रवीना ने एक तेलगू फिल्म में काम किया है तो वहीं वह हिंदी सिनेमा की दो बड़ी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X