राजकपूर - नरगिस की लव स्टोरी में रणबीर और संजय दत्त का कनेक्शन
राजकुमार हिरानी संजय दत्त से बहुत प्यार करते हैं। मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, पीके में साथ काम करने के बाद संजय दत्त पर फिल्म बनाने की सोच लेना इसका सुबूत है।
अब यह तय हो गया है कि निर्देशक राजू हिरानी ऐक्टर संजय दत्त पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
खास बात यह है कि संजय दत्त का रोल निभाने के लिए रणबीर कपूर ने हां कर दी है। परंतु चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि राज कपूर का पोता नर्गिस दत्त के बेटे का रोल निभाने जा रहा है।
इसमें संदेह नहीं कि राज-नर्गिस की प्रेम कहानी बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक कहानियों में से है। खैर, खबर यह है कि फिल्म की शूटिंग राजू तब शुरू करेंगे जब संजू बाबा जेल से रिहा हो जाएंगे। यानी जिंदगी को ज्यों का त्यों पर्दे पर उतारने में कोई मुश्किल न हो। मान्यता ने भी एक बार कहा था कि उन्हें खुशी होगी यदि रणबीर इस रोल के लिए हां कह दें।


Click it and Unblock the Notifications
