..................... Ranbir Kapoor on parenthood: I know Alia will handle her career beautifully even after becoming a mother | 'मां बनने के बाद भी आलिया अपने करियर को खूबसूरती से संभालेगी', रणबीर कपूर ने कहा, वक्त बदल चुका है - Hindi Filmibeat

'मां बनने के बाद भी आलिया अपने करियर को खूबसूरती से संभालेगी', रणबीर कपूर ने कहा, वक्त बदल चुका है

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'शमशेरा' के साथ साथ अपने निजी जीवन को लेकर भी खबरों में बने हुए हैं। आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और वो दोनों जल्द ही अपनी जिंदगी में नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। हाल ही में 'शमशेरा' के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बात करते हुए रणबीर कपूर ने पेरेंटहूड पर भी खुलकर बातें कीं और कहा कि मेरे और आलिया के लिए यह बहुत ही एक्साइटिंग वक्त है।

Recommended Video

Pregnant Alia Bhatt का मां बनने के बाद Career finish? Ranbir Kapoor ने Interview में कही बड़ी बात

आलिया के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी और अब पेरेंट बनने की खुशी के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर हंसते हुए कहते हैं, "अपने दिमाग में मैं पिछले पांच साल से शादीशुदा हूं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे आलिया के रूप में एक बेहतरीन पार्टनर मिली है। हम दोनों एक दूसरे की इज्ज़त करते हैं, एक दूसरे से प्यार करते हैं और एक साथ खूबसूरत भविष्य का ख्वाब भी देखते हैं।"

ranbir-kapoor-on-parenthood-i-know-alia-will-handle-her-career-beautifully-even-after-having-a-baby

स्टारडम और अपनी फिल्मों पर बोले रणबीर कपूर- 'जजमेंट से डर लगता है

क्या मां बनने के बाद भी आलिया काम जारी रखेंगी! इस पर रणबीर कहते हैं, "आलिया बहुत ही मेहनती लड़की है। उसने काफी कम उम्र में ही बहुत कुछ अचीव कर लिया है। कुछ लोग कह रहे हैं ना कि आलिया अपने करियर के पीक पर है और बच्चा कर लिया! लेकिन मैं जानता हूं कि आलिया ने मां बनने को लेकर कभी डिबेट भी नहीं किया है। यह भगवान की तरफ से मिला तोहफा है, जिसके लिए हम दोनों ही शुक्रगुजार हैं।"

बच्चे की जिम्मेदारी को शेयर करने की बात करते हुए रणबीर कहते हैं, "अब वक्त बदल चुका है। आलिया एक शानदार एक्ट्रेस हैं और मुझे पता है वो मां बनने के बाद भी अपने करियर को खूबसूरती से संभालेगी और बेहतरीन काम करेगी। कभी वो प्राइमरी पेरेंट होंगी, तो कभी मैं प्राइमरी पेरेंट बनूंगा। ऐसा नहीं है कि अब आलिया मां बन गई है, तो उसका करियर बैकसीट ले लेगा। आजकल की जेनरेशन इसी सोच के साथ बड़ी हुई है। ये हम दोनों के लिए बहुत एक्साइटिंग टाइम है।"

वहीं, रणबीर किस तरह के पिता बनेंगे! इस बारे में बात करते हुए एक्टर ने अपने पिता ऋषि कपूर को याद किया और कहा, "मेरे पापा सख्त थे, लेकिन वो कमाल के पापा थे। उन्होंने मुझे और मेरी बहन को बहुत प्यार दिया है, बहुत सीख दी है, सपोर्ट दिया है। उन्होंने जिंदगी के बारे में बहुत एक्सपोजर दिया है, दुनिया घुमाई हैं हमें, हमारी पढ़ाई के लिए हमें विदेश भेजा। तो वो सब वैल्यू सिस्टम कहीं ना कहीं आप अपने पेरेट्ंस से लेते ही हैं। फिर वो वैल्यू सिस्टम और आपकी खुद के अनुभव से मिली सीख को मिलाकर आप अपने बच्चों को देते हो। वैसे मैं बता दूं मैंने कुछ डिसाइड नहीं किया है (हंसते हुए).. मैं सिर्फ हवा में बातें कर रहा हूं। मैं सिर्फ उम्मीद करता हूं कि मैं अच्छा पापा बनूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X