..................... Ranbir Kapoor- I don't think much about stardom, but I get very nervous before the film releases | स्टारडम और अपनी फिल्मों पर बोले रणबीर कपूर- 'जजमेंट से डर लगता है, मेरी चले तो फिल्में रिलीज ना होने दूं' - Hindi Filmibeat

स्टारडम और अपनी फिल्मों पर बोले रणबीर कपूर- 'जजमेंट से डर लगता है, मेरी चले तो फिल्में रिलीज ना होने दूं'

यशराज फिल्म्स बैनर तले फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर काफी चर्चा चल रही है। खास बात ये भी है कि अभिनेता अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'संजू' के चार साल बाद बड़ी स्क्रीन पर दिखने वाले हैं। लिहाजा, दर्शकों के बीच काफी उत्साह है।

हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से हुई बातचीत में रणबीर कपूर ने अपने फिल्मों पर और स्टारडम को लेकर खुलकर बातें कीं। वो शमशेरा को लेकर काफी उत्साहित हैं, लेकिन कहते हैं कि मैं फिल्मों की रिलीज से पहले बहुत नर्वस हो जाता हूं।

ranbir-kapoor-i-don-t-think-much-about-stardom-but-i-get-very-nervous-before-the-film-releases

रणबीर कपूर ने कहा, "मैं जैसे-जैसे बड़ा होता जा रहा हूं, वैसे-वैसे रिलीज को लेकर नर्वस होता जाता हूं। काश कि मैं सारी फिल्में खरीद कर अपने पास ही रख सकता और खुद ही देख सकता क्योंकि मुझे जजमेंट से काफी डर लगता है। पता नहीं लोग मेरी फिल्म को पसंद करेंगे या नहीं करेंगे।"

अभिनेता आगे कहते हैं, "मेरी पिछली फिल्म संजू, जो चार साल पहले आई थी, वो बड़ी हिट थी। लेकिन फिर भी अभी लोग बोल रहे हैं कि ये मेरी कमबैक फिल्म है.. तो मुझे समझ नहीं आता है कि ये कमबैक फिल्म होती क्या है। लेकिन इस बात की तसल्ली है कि इस फिल्म इंडस्ट्री ने एक अच्छा एक्टर समझकर मुझे अपनाया है।"

रणबीर कहते हैं, "अभी फिल्में चलेंगी या नहीं चलेंगी मेरे बस में कुछ नहीं है। मैं सुनता जाऊंगा कि कमबैक फिल्म है। जैसे मैं शुरुआत से सुन रहा हूं कि ये अगला सुपरस्टार है, लेकिन अभी तक मैं सुपरस्टार बना नहीं हूं। तो ये सारे टैग्स आपको समय- समय पर मिलते रहेंगे। आपको सिर्फ सब्र के साथ अपना काम करना है और मुझे अपने काम से बहुत लगाव है। मुझे फिल्म रिलीज से अच्छा उसका प्रोसेस लगता है। साथ ही मैं खुशकिस्मत हूं कि बचपन से मुझमें पेशेंस बहुत रहा है, इसीलिए ज्यादा इंसिक्योर महसूस नहीं करता हूं।"

पिछले कुछ वक्त से बॉलीवुड में स्टारडम खत्म होने को जाने को लेकर भी काफी कुछ कहा जा रहा है। जब इस बारे में रणबीर से पूछा गया.. तो अभिनेता ने कहा, "मैं स्टारडम को लेकर इतना नहीं सोचता हूं। ये अच्छी बात है कि अब फिल्म और कहानी ही मुख्य स्टार हैं, एक्टर्स महज इसका हिस्सा होता होते हैं। अगर स्टारडम का श्रेय मुझे कभी मिलेगा, तो मैं पूरी खुशी और विनम्रता से उसे स्वीकार लूंगा। लेकिन नहीं मिलेगा, तो भी मैं अपना काम करता जाऊंगा और बहुत खुश रहूंगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X