धूम 3 ना सही धूम 4 में जरूर खलनायक बनूंगा : रणबीर कपूर
इस मोहपाश से बच नहीं पाये हमारी बॉलीवुड के वो हीरो जिन्हें चुन-चुन कर फिल्में करने की आदत है, हम बात कर रहे है आमिर खान की जो धूम 3 में खलनायक बनकर एक्शन करते आयेंगे। लेकिन धूम के मोहपाश में फंस गये हमारे बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो रणबीर कपूर, जिनकी दिली इच्छा है कि वो भी धूम की सीरीज में काम करें।
उन्हें लगता है कि वो भी एक्शन फिल्में कर सकते है इसलिए उन्होंने भी सोचा कि वो धूम की अगली कड़ी में किस्मत आजमायें। अब इस सीरिज को आगे बढ़ाया जा रहा है और 'धूम-3" भी जल्द शुरू होने वाली है, लेकिन इसमें रणबीर का फिलहाल कोई चांस नहीं है क्योंकि धूम-3 में आमिर खान अपनी खलनायकी दिखाने वाले हैं। अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा की 'जय और अली" की जोड़ी फिल्म में बनी रहेगी। इसलिए ऱणबीर ने कहा है कि वो धूम 3 में ना सही धूम 4 जरूर काम करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
