मम्मी बॉय हैं रणबीर कपूर

गौरतलब है कि हाल ही में रणबीर कपूर ने एक एड फिल्म किया है जिसमें वो कॉमेडियन किरदार में हैं। इस एड में वह छोटा सा जोक कहते हैं और लोग हंसते हैं। उन्होंने विज्ञापन की लांचिंग के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह बात कही कि वह रियल लाइफ में भी कुछ इसी तरह के अभिनेता हैं। उन्हें वास्तविक जिंदगी में भी लोगों को हंसाना अच्छा लगता है और समय समय पर वह हमेशा इस तरह से हंसाने का मौका नहीं जाने देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खासतौर से उन्हें अपनी मम्मी नीतू कपूर को हंसाने में बड़ा मजा आता है।
बकौल रणबीर मैं अपनी मम्मी से दिन भर में चार बार बात करता हूं तो चार बार की बात में भी कुछ न कुछ कॉमेडी जरूर करता हूं। मां को मेरे इस अंदाज पर हंसी भी आती है और कभी कभी बदमाशी बढ़ जाये तो वो गुस्सा भी हो जाती है लेकिन मैं फिर से उन्हें प्यार से मना लेता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि हम पुरुषों को हंसाने की कला में तो माहिर होना ही चाहिए, ताकि हम अपनी गलतियां अगर करें तो पत्नियों से मार खाने की बजाय उन्हें झूठ भी हंस कर बतायें और फिर उन्हें भी खुश कर दें और अपनी गलती भी छुपा लें।


Click it and Unblock the Notifications











