Exclusive: जानिए क्यों और किसके लिए आयी रणबीर-कैटरीना की शादी की न्यूज?
दिल्ली के आईटी कंपनी में काम करने वाले अर्जुन श्रीवास्तव ने फेसबुक पर लिखा है, रणबीर-कैटरीना की शादी 2015 में.. क्या बकवास है? लगता है चुनावों के चलते मीडिया हब की ओर कोई देख नहीं रहा है। इसलिए हाईलाइट में आने के लिए मीडिया हाउस ने रणबीर-कैटरीना की शादी की खबरें प्रकाशित कर दी है, कम से कम इसी बहाने सही लोग मीडिया चैनलों की ओर देखेंगे।
हाईलाइट में आने के लिए मीडिया हाउस ने रणबीर-कैटरीना की शादी की खबरें छापीं
कुछ इसी तरह की बातें दिल्ली की श्रीराम कॉलेज में पढ़ने वाली सारिका वर्मा ने भी ट्विटर पर लिखी है कि ऱणबीर-कैटरीना की शादी की खबर में कोई सच्चाई नहीं लगती है क्योंकि इस तरह की खबरें पहले भी आ चुकी हैं और अफवाह ही साबित हुई हैं।
Pics: सलमान की फिल्म में कैट की सिस्टर ईसाबेल बनी हिरोईन
मालूम हो कि गॉसिप गलियारों में खबर है कि बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वाय रणबीर कपूर और सेक्सी हसीना कैटरीना कैफ अगले साल यानी 2015 में अपने प्यार के रिश्ते को शादी रिश्ते में बदल देंगे। कहा जा रहा है कि रणबीर ने यह फैसला कैटरीना के उस धमकी के बाद लिया है जिसमें कहा गया था कि अगर रणबीर शादी के लिए तैयार नहीं होंगे तो वह उन्हें छोड़ देंगी।
यह किस्सा नये साल का है जिसका जश्न मनाने रणबीर, कैटरीना के साथ न्यूयार्क गये थे, जहां कैटरीना ने रणबीर से न्यूईयर गिफ्ट के रूप में कुछ वादें और कसमें मांगी थी जिसमें एक कसम शादी की भी थी जिसे रणबीर ने तब खाने से मना कर दिया था जिसके बाद कैटरीना नाराज होकर लंदन चली गयी थीं और रणबीर के अकेले भारत वापस आना पड़ा था।
लेकिन अब रणबीर को लगने लगा है कि कैटरीना सही थीं इसलिए उन्होंने शादी का फैसला कर लिया है। हालांकि अभी इस बात की रणबीर-कैटरीना या उनकी ओर से किसी ने भी अधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की है।


Click it and Unblock the Notifications
