Exclusive: रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप सुन ट्विटर पर रोने लगे लोग
दिल्ली की शालिनी अवस्थी ने ट्विटर पर लिखा है.. नहीं ऐसा नहीं हो सकता है..यह सब मनगढ़ंत खबर है। दोनों ही सितारे एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। दोनों ही प्रोफेशनली काफी स्ट्रांग है ऐसे में दोनों के बीच में अपने करियर की वजह से दूरियां नहीं आ सकती हैं। यह सब मीडिया की गलत खबर है।
तो वहीं नोएडा के इंजिनियरिंग कॉले में पढ़ने वाले अर्जुन शर्मा ने ट्विट किया है कि यह असंभव है कि रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप हो जाये। हां यह हो सकता है कि दोनों शादी ना करें लेकिन दोनों अलग हो जाये यह गलत और बेबुनियाद है। मैं नहीं मानता कि यह खबर सही है।
लखनऊ की रिचा अग्रवाल ने भी ट्विटर पर लिखा है कि कल तक मीडिया दोनों की शादी-शादी चिल्ला रहा था और आज दोनों की जुदाई की खबर चला रहा है। मुझे तो लगता है ना तो कल वह सही कह रहा था और ना आज सही।
गौरतलब है कि खबर आयी है कि रणबीर-कैटरीना दोनों का ब्रेकअप हो गया है। फिल्मी पंडितों के मुताबिक रणबीर कपूर को शादी की जल्दी है जबकि कैटरीना कैफ का सारा ध्यान अपने फिल्मी करियर पर है। वह अभी कम से कम दो-चार साल शादी नहीं करना चाहती हैं जिसकी वजह से दोनों में दूरियां आ गयी हैं।
हालांकि रणबीर-कैटरीना ने लोगों के सामने कभी भी नहीं कहा कि दोनों प्यार करते हैं और शादी करना चाहते हैं लेकिन हां दोनों कई बार कैमरे के सामने वक्त गुजारते पकड़े गये हैं। खैर दोनों के बीच में क्या हो रहा है यह तो वही जाने लेकिन हां इस बात को सुनकर दोनों के चाहने वालों को सही में तकलीफ हो गयी है।


Click it and Unblock the Notifications












