रणबीर कैट ऐसे कहेंगे हैप्पी न्यू ईयर 2015!
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ पिछली बार न्यू यॉर्क में हैप्पी न्यू ईयर मनाते देखे गए थे। दोनों को ही पार्टियों से और घूमने से बेहद प्यार है और इस बार भी दिसंबर आया नहीं कि दोनों का प्लान लगभग तैयार है।
गौरतलब है कि स्पेन में जब पहली बार दोनों साथ दिखे और उस हॉलीडे ट्रिप पर कैट की बिकनी फोटो लीक हो गई थी तो काफी हंगामा हुआ था। उसके बाद दोनों ने साथ में न्यू यॉर्क में न्यू ईयर मनाया था।
पढ़िए: साल खल्लास: सनी लियोन के बाद सर्च की गईं कैट
तो इस बार का new year प्लान है लंदन। जी हां। रणबीर और कैट इस बार लंदन में नये साल का स्वागत करने का प्लान बना रहे हैं और उनका साथ देंगी मम्मी....रणबीर की नहीं भई...कैट की नहीं।
सही भी है अब रणबीर को जब पापा मम्मी से शादी की डेडलाइन मिल ही गई है तो फैमिली को तो पटाना ही पड़ेगा। हमारी तरफ से एडवांस में हैप्पी न्यू ईयर!


Click it and Unblock the Notifications
